शिवराज ने जनता से अगली बार सीएम बनने का सवाल भी पूछा।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने कहा कि महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, किसानों के लिए हमारी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान मौजूद लोगों से पूछा की मैं कैसी सरकार चला रहा हूं और मामा को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या नहीं। सीएम के इस सवाल को लेकर तरह तरह के राजनैतिक मायने निकाले जाने लगे हैं।
सरकार नहीं हम चलाते हैं परिवार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सरकार नहीं परिवार चलाते हैं। परिवार के लोगों की उन्हें चिंता है, इसलिए किसी भाई बहन को तेंदूपत्ता तोडते समय कांटा न चुभे इस कारण उन्हें जूता, चप्पल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना से महिलाओं का घर परिवार में सम्मान बढा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास पक्के आवास नहीं हैं उन्हें लाडली बहना आवास का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मंच से ही यह भी घोषणा की कि बिना सहमति के कोई भी बांध नहीं बनाया जाएगा। किसी की जमीन छिनने नहीं देंगे।