रीवा के सिरमौर में सपा के सम्मेलन में पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारे साथी कह रहे हैं आओ प्रधानमंत्री बन जाओ
जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी हमारे कई साथी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बन जाओ, प्रधानमंत्री की रेस में समाजवादी खड़े हो जाओ। हम तो इतना जानते हैं कि जिसे भी प्रधानमंत्री बनना है, वो उत्तर प्रदेश में आ जाए।
मप्र विधानसभा चुनाव में सिरमौर से सपा ने लक्ष्मण तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा 'लाडली बहना लेमन जूस है शिवराज सिंह चौहान 18 साल से जनता को लूट रहे हैं। अब चाहे मंत्री उतारो या संत्री, भाजपा की हार तय है।
किए ये वादे
- गरीब परिवार को आवास के लिए 4 लाख देंगे
- सोलर पैनल के जरिए प्रत्येक गांव को रोशन करेंगे।