फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो पहुंचे मप्र भाजपा अध्यक्ष: हर बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करने में बूथ कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान- वीडी शर्मा

Mon, 14 Feb 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो

सार

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को खजुराहो पहुंचे। उन्होंने राजनगर विधानसभा के खजुराहो मंडल के बूथ क्रमांक 121 पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष यहां समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत प्रवास पर पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
1 of 4
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो पहुंचे, यहां कार्यक्रम में हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को खजुराहो पहुंचे। उन्होंने राजनगर विधानसभा के खजुराहो मंडल के बूथ क्रमांक 121 पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष यहां समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत प्रवास पर पहुंचे थे।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करता है। वह न सिर्फ समय दान करता है बल्कि अर्थदान के साथ भी पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है। समर्पण निधि संग्रह अभियान में प्रदेश के हर बूथ के कार्यकर्ता लक्ष्य को पूर्ण करने में लगे हुए हैं। हर बूथ सबसे मजबूत के नारे को धरातल पर उतारने में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
 
विज्ञापन

2 of 4
वीडी शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को खजुराहो प्रवास पर थे। शर्मा ने प्रातः विश्व प्रसिद्ध मंतगेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने खजुराहो विमानतल पर अल्पसमय के लिए पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी की। यहां से प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो मंडल के बूथ क्र. 121 पहुंचे और समर्पण निधि संग्रह अभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, प्रदेश मंत्री ललिता यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, अरविन्द पटेरिया सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
मप्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा देश का सबसे बडा संगठन बना है तो इसके पीछे ऐसे नेताओं का त्याग और कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. मुखर्जी और दीनदयालजी जैसे नेताओं ने संगठन को खड़ा किया
सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र विचारधारा आधारित दल है। हम विपरीत समय में भी कभी नहीं डिगे। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं ने इस विचार के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे कई लोगों के समर्पण और त्याग के कारण आज हम वैचारिक तौर पर मजबूत हैं। आज भाजपा देश का सबसे बडा संगठन बना है तो इसके पीछे ऐसे नेताओं का त्याग और कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की 100 वीं जयंती पर इस वर्ष को हम संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं। इस पूरे वर्ष कार्यकर्ता बूथ को सशक्त और मजबूत करने का काम करेंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
राजनगर विधानसभा के खजुराहो मंडल के बूथ क्रमांक 121 पर कार्यक्रम था। - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में समर्पण निधि समर्पित की
कार्यक्रम के दौरान बूथ क्रमांक 121 के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में अपनी ओर से समर्पण निधि समर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खजुराहो मंडल के बूथ 121 के अध्यक्ष सुनील मिश्रा का सम्मान किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, अभिनेंद्र पटेरिया, दिलीप अहिरवार, दिनेश गौतम, अरविन्द बुन्देला, नीरज चतुर्वेदी, अवधेश यादव, संजय रैकवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें