फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था ड्रग्स का खुला खेल, CBN की रेड के बाद लापरवाहों पर गिरी गाज,3 सस्पेंड

Sat, 09 May 2026 05:22 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान की टीम द्वारा जिले की कचनारा चौकी क्षेत्र में करोड़ों की एमडी ड्रग्स और अवैध केमिकल लैब पकड़े जाने के बाद एसपी विनोद कुमार मीणा ने लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
एसपी विनोद कुमार मीणा - फोटो : अमर उजाला
जिले के दलौदा थाना अंतर्गत कचनारा चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में नाकाम रहने पर पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी विनोद कुमार मीणा ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह, सउनि युसूफ मंसूरी और आरक्षक अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?  
गौरतलब है कि 8 मई को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान की टीम ने दलौदा थाना क्षेत्र के लसूड़िया ईला गांव में बड़ी छापेमारी की थी। टीम को सूचना मिली थी कि खेत में बने एक कमरे में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स लैब संचालित की जा रही है।

ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 21.189 किलोग्राम मेफेड्रोन, 0.487 किलोग्राम अफीम, 30.800 लीटर अवैध केमिकल और ड्रग्स बनाने के उपकरण बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार बरामद एमडी ड्रग की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
CBN की रेड में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद - फोटो : अमर उजाला
मामले मे मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह पूरा मामला बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

इस सबके बीच चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस इलाके में इतने बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का कारोबार चल रहा था, वहां की स्थानीय कचनारा चौकी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। 

4 of 5
एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश - फोटो : अमर उजाला
एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कचनारा चौकी स्टाफ को बार-बार अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद चौकी प्रभारी समेत स्टाफ ने न तो कोई खुफिया जानकारी जुटाई और न ही कोई ठोस कदम उठाया।

एसपी विनोद कुमार मीणा ने आदेश में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी बाहरी केंद्रीय एजेंसी द्वारा जिले में आकर इतनी बड़ी कार्रवाई किया जाना, स्थानीय पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली और घोर लापरवाही को दर्शाता है। यह स्थिति बर्दाश्त करने लायक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मंदसौर - फोटो : सोशल मीडिया
निलंबित किए गए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल रक्षित केंद्र, पुलिस लाइन मंदसौर संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही एसपी ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) को पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर 5 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद जिले भर के थाना-चौकी प्रभारियों में हड़कंप मच गया है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में लापरवाही या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें