फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: शिवराज, कमलनाथ समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

Thu, 29 Nov 2018 05:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ani
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय बग्घी पर सवार होकर इंदौर में अपना वोट डालने पहुंचे। इस बार कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय इंदौर-3 विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

कमलनाथ

2 of 6
कमलनाथ - फोटो : ani
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि, मतदान केंद्र के बाहर, उनके हाथ दिखाने पर विवाद भी हुआ। चूंकि, हाथ कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी है, इसलिए विरोधियों ने कमलनाथ को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : @JM_Scindia
प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रमुख, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने मत का प्रयोग करने के बाद तस्वीरें ट्वीट कीं। सिंधिया गुना से सांसद हैं, उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

4 of 6
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : @ChouhanShivraj
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने वोट डालने के बाद ट्वीट किया-सबसे पहले मतदान, फिर दूसरे काम। शिवराज ने मतदान से पहले अपने पैतृक गांव जैत में पूजा-अर्चना भी की। शिवराज चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में हैं तो कांग्रेस उनका विजयरथ रोकने की।
विज्ञापन

राकेश सिंह

5 of 6
राकेश सिंह - फोटो : ani
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने परिवार के साथ जबलपुर के साइंस कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यशोधरा राजे सिंधिया - फोटो : ani
मध्यप्रदेश में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के मतदान केंद्र में अपने वोट के हक का इस्तेमाल किया। वह कांग्रेस के सिद्धार्थ लाडा के खिलाफ खड़ी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें