फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM in Satna: गांवों में बनेगी लाडली बहना सेना, सतना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज का एलान

Fri, 12 May 2023 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सतना जिले के रामनगर में खेल परिसर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने हजारों बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 3
सतना जिले में लाडली बहना योजना के आयोजन में पहुंचे सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सतना जिले के रामनगर में खेल परिसर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने हजारों बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। छोटे गांव में 11 और बड़े गांव में 31 बहनें इसमें शामिल होंगी। इस दौरान सीएम ने हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र प्रदान किए और जिले को 287 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम के कार्यक्रम में नवाचार भी हुआ, सीएम के रामनगर आगमन से उत्साहित लाडलियां उन्हें हैलीपैड से स्कूटी स्क्वाड के साथ स्कार्टिंग करते हुए सभा स्थल तक लाईं।

बता दें कि सतना जिले की अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में लाडली बहना योजना का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान सीएम ने कहा कि हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। लाडली बहना सेना शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेगी। लाडली बहना योजना केवल योजना नहीं है, यह बहनों के जीवन को बदलने का अभियान है। आज रामनगर में बहनों ने पगड़ी बांधकर मेरा सम्मान किया है। मैं इस सम्मान और विश्वास की जीवन भर रक्षा करूंगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
सतना जिले की महिलाएं सीएम को सुनने पहुंची थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लाखों लाडली लक्ष्मी बेटियां हैं। इनके मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने पर पढ़ाई की फीस सरकार भरेगी। महिला सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में कई योजनाएं लागू की गई हैं। लाडली लक्ष्मी योजना ने बेटियों का लखपति बनाया। स्थानीय निकाय तथा पंचायतों के चुनाव में बेटियों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए। महिला स्व-सहायता समूहो के माध्यम से बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमने लाडली बहना योजना शुरू की है, इस योजना से बहनों की छोटी-मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति होने के साथ संकट में परिवार को सहायता देने का भी सामर्थ्य मिलेगा। बहनों को 10 जून को सायं 7 बजे लाडली बहना योजना की पहली किस्त के रूप में एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद हर महीने की 10 तरीख को लाखों बहनों को 1000 रुपये उनके बैक खातों में प्रदान किए जाएंगे। इस योजना सरकार प्रदेश की एक करोड़ पच्चीस लाख बहनों को सोलह हजार करोड़ रुपऐ वितरित करेगी। कुछ लोग बहनों को ठगने के लिये घोषणाएं कर रहे हैं। जिन्होने संबल योजना की राशि बन्द की, किसानो का कर्जा माफ नहीं किया तथा भरिया, सहारिया जैसे गरीबों का अनुदान बन्द कर दिया उनका विश्वास न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सतना में सीएम की अगवानी स्कूटी से पहुंची बहनों ने की। - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री ने अमरपाटन विधासभा क्षेत्र को कई सौगातें देते हुए कहा कि रामनगर में पॉलटेनिक कॉलेज खोला जाएगा। न्यूरामनगर बस स्टैण्ड के विकास के लिए जरूरी राशि प्रदान की जाएगी। अमरपाटन में एसडीओपी कार्यालय खुलेगा। रामनगर कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार विभिन्न संकाय खोले जाएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री ने जिगना तथा हिनौती में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा मर्यादपुर पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समारोह में 286 करोड़ 82 लाख रुपये के लागत के  144 निमार्ण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सम्मेलन स्थल पर मुख्यमंत्री ने जन-सेवा अभियान के द्वितीय चरण में आयोजित शिविर में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सीएम फेलो, जनसेवा मित्र तथा जन अभियान परिषद के वालेंटिर्यस के साथ संवाद किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी ने भू-अधिकार पत्र वितरण के साथ-साथ लाडली लक्ष्मी योजना से लाभांवित बेटियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें