फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए भय्यू महाराज की आत्महत्या से पहले उनके घर में क्या हुआ? बेटी-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Thu, 14 Jun 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
1 of 6
bhayyuji maharaj
आध्यात्मिक संत भय्यूजी महाराज ने कथित तौर पर मंगलवार दोपहर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद के तनाव को बताया है। वहीं, भय्यूजी महाराज की पत्नी और बेटी ने पुलिस को दिए बयान में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भय्यूजी महाराज - फोटो : self
बता दें कि भय्यूजी ने पॉकेट डायरी में डेढ़ पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जो अंग्रेजी में है उसमें पारिवारिक कलह का जिक्र करते हुए उन्होंने खुद को बेहद तनाव मे होना बताया है। हालांकि उन्होंने खुद की सुसाइड के लिए किसी को दोषी नहीं बताया लेकिन शुरुआती जांच इस बात की ओर इशारा कर रही है कि 2015 में उनकी पहली पत्नी माधवी की मृत्यु हो जाने से वह अकेलापन महसूस कर रहे थे हालांकि उनकी माधवी से एक बेटी थी। भय्यूजी महाराज की दूसरी शादी के बाद बेटी ने उनसे दूरी बना ली थी वह पुणे से बहुत कम ही घर (इंदौर) आती थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
bhayyuji maharaj
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती 8 जून को उनकी पत्नी डॉ. आयुषी का जन्मदिन था, लेकिन इस मौके पर भी उनके चेहरे पर खुशियों की बजाय तनाव नजर आ रहा था। इस मौके को सेलीब्रेट करने भय्यू महाराज बायपास स्थित रेस्तरां आर-9 में पत्नी डॉ. आयुषी के साथ पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बेटी कुहू को छोड़ आश्रम के सभी लोग और परिजन शामिल हुए। बताया जाता है कि बेटी कुहू पुणे से मंगलवार को घर आने वाली थी। वह इस बात से खुश थे, लेकिन चेहरे पर तनाव नजर आ रहा था। 

 

बेटी कुहू आयुषी को नहीं मानती मां, बोली- जेल में डाल दो

4 of 6
bhayyuji maharaj
पुलिस पूछताछ में बेटी कुहू और पत्नी आयुषी ने परिवारिक तनाव का जिक्र करते हुए एक-दूसरे पर सीधे आरोप लगाए। इस दौरान बेटी कुहू ने कहा कि मैं उन्हें (डॉ. आयुषी को) अपनी मां नहीं मानती। उन्हीं की वजह से पिता ने यह कदम उठाया। उन्हें जेल में बंद कर दीजिए। 

वहीं, पत्नी डॉ. आयुषी ने कहा कि कुहू को मैं और मेरी बेटी पसंद नहीं थी। इसलिए बेटी के जन्म के बाद ही मैं अपनी मां के घर रहने चली गई थी, क्योंकि कुहू यहां रहने वाली थी। कुहू के पुणे जाने के बाद कुछ दिन पहले ही मैं इंदौर आई थी और पति के साथ बढ़िया से रह रहे थे। 
विज्ञापन

बेटी के रूम को लेकर पत्नी से हुई थी बहस

5 of 6
भय्यूजी महाराज
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे भय्यू महाराज बेटी कुहू के कमरे में पहुंचे तो वह अस्त-व्यस्त मिला। पत्नी से कहा कि कुहू आने वाली है। इसे व्यवस्थित क्यों नहीं करवाती हों? इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद खड़े होकर नौकरों से कमरा साफ करवाया। काम पूरा होने तक वहीं खड़े रहे। बाद में उसी कमरे में आत्महत्या कर ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में हमेशा बेटी का पक्ष लेते थे

6 of 6
भय्यूजी महाराज - फोटो : ANI
वह हर बात पर पत्नी से ज्यादा बेटी का पक्ष लेते थे। इस पर दोनों में विवाद होते रहते थे। इस विवाद को देखकर नौकर सहम जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें