फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar Shravan 2025: ओंकारेश्वर में बदली दर्शन व्यवस्था, VIP दर्शन सिर्फ प्रोटोकॉल से, जानिए और क्या खास

Fri, 11 Jul 2025 11:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

श्रावण मास 2025 में 14 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल छह सोमवार पड़ रहे हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के ओंकारेश्वर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने विशेष तैयारियां की हैं। एसडीएम शिवम प्रजापति के निर्देशन में दर्शन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, घाटों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और वीआईपी व्यवस्था पर विस्तृत योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
ओंकारेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास 2025 में इस बार 14 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल 6 सोमवार पड़ रहे हैं। ओंकारेश्वर में इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में  एसडीएम शिवम प्रजापति की श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पांच अहम बिंदुओं पर कार्य योजना बनाई गई।
विज्ञापन

2 of 6
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग। - फोटो : अमर उजाला
दर्शन व्यवस्था
सप्ताह के शनिवार, रविवार और सोमवार को विशेष दर्शन प्रबंध रहेंगे। वीआईपी दर्शन सिर्फ प्रोटोकॉल से ही होंगे। स्थानीय लोगों के लिए प्रातः 9:00 बजे तक विशेष दर्शन की सुविधा रहेगी। उसके बाद आम श्रद्धालु की तरह लाइन में लगना होगा। भीड़ को देखते हुए दोपहर 12:20 से 1:20 तक मंदिर बंद रहता था, जिसका समय कम कर दिया गया है। अब मंदिर जल्दी खोला जाएगा, ताकि दर्शन में कोई अवरोध न हो। ट्रस्ट की ओर से पहले से लागू नये सिस्टम से श्रद्धालु अब काफी अभ्यस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवाएं
मंदिर ट्रस्ट की ओर से तीन डॉक्टर नियमित रूप से तैनात रहेंगे। एक अतिरिक्त डॉक्टर जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी प्रमुख घाटों पर ऑक्सीजन सिलिंडर और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

4 of 6
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग। - फोटो : अमर उजाला
घाटों और सुरक्षा प्रबंध
घाटों पर सुरक्षा नाव तैनात की जाएंगी।
नगर परिषद को अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश।
कोटवार, पटवारी, आरआई आदि की घाटों पर ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।
ओंकारेश्वर नर्मदा नदी में नौका विहार में डीजल इंजन नावों पर रोक, केवल पेट्रोल चालित नए इंजन वाली नावों को अनुमति।

विज्ञापन

5 of 6
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग। - फोटो : अमर उजाला
यातायात प्रबंधन
ऑटो रिक्शा को नगर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऑटो स्टैंड: दंडी आश्रम, पुराने बस स्टैंड और बालवाड़ी तक सीमित।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां नर्मदा के किनारे ओंकारेश्वर मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ इनको मिलेगी अनुमति
श्रद्धालु और कांवड़िए सावन माह में बड़ी संख्या में जल अर्पित करने ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। इसलिए इंदौर खंडवा इच्छापुर सड़क मार्ग बड़े वाहनों पर प्रतिबंध एक माह तक लागू रहेगा। सभी भारी वाहनों धमनोद खंडवा महाराष्ट्र की ओर जाना होगा। सिर्फ छोटे वाहन कार बस और पेट्रोल-डीजल टैंकरों को निकालने की अनुमति रहेगी। ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। मठ मंदिर आश्रम में लोगों ने संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें