छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम ढोडन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अमले पर अचानक हमला बोल दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीणों ने टीम पर जमकर पथराव किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में एडिशनल एसपी की गाड़ी समेत पुलिस के लगभग आधा दर्जन वाहनों के कांच फूट गए और अतिक्रमण हटाने के काम में लगी जेसीबी मशीन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।