बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में मंगल ग्रह की शांति के लिए भात पूजन भी करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे। पूजा के बाद कंगना उज्जैन से इंदौर के लिए चली गईं। जानिए राहुल और मोदी में से कौन पसंद के सवाल पर क्या दिया जवाब:
विज्ञापन
2 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
कंगना रनौत इसके बाद उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भातपूजा करने पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर में हवन पूजन भी किया। बताया जा रहा है कि भौम एकादशी पर वे यहां पूजन करने आईं थी।
विज्ञापन
3 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
कंगना के साथ उनकी बहन ने भी पूजन किया। मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह का जन्म स्थाना माना जाता है, मंगलवार के दिन यहां मंगल ग्रह के दोष निवारण के लिए भातपूजा की जाती है।
4 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
वहां पहुंचे श्रद्धालुओं को जब यह बात पता चली कि कंगना वहां आई हैं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
जब पत्रकारों ने कंगना से यह सवाल किया कि चुनावी दौर में आप किसे पसंद करती हैं- मोदी या राहुल? इस सवाल पर वह कुछ देर सोचने लगीं।
विज्ञापन
6 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
कंगना बोली- मोदी पसंद हैं।
विज्ञापन
7 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
इससे पहले 29 अप्रैल को मुंबई में कंगना ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण (मतदान) दिन है। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। कृपया इसका उपयोग करें।
8 of 9
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : self
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज भारत सही अर्थ में आजाद हो रहा है, क्योंकि इसके पहले हम मुगलों, ब्रिटिशों और इटलियन सरकारों के नौकर थे। कृपया अपने स्वराज का उपयोग करें और वोट दें। इससे पहले देश में कांग्रेस की सरकारें रहीं। उनके राज में देश गरीब ही बना रहा।
अपने बेबाक बयानों की वजह से कंगना कई बार हेटर्स के निशान पर रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेबाकी नहीं छोड़ी। कंगना इंडस्ट्री में बढ़ रहे भाई-भतीजावाद के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखती हैं, वहीं मोदी राजनीति से जुड़े तमाम मुद्दों का अपने अंदाज में जवाब देते हैं।