फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: चंद मिनट की बारिश ने खोली स्मार्टसिटी की पोल, शहर के कई इलाकों में तालाब बनी सड़कें

Thu, 30 Jun 2022 08:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: चंद मिनट की बारिश ने खोली स्मार्टसिटी की पोल, शहर के कई इलाकों में तालाब बनी सड़कें
विज्ञापन
1 of 6
बलदेवबाग में घुटने तक भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर शहर में दोपहर बाद शुरु हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से भीषण गर्मी से राहत दी। शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक जारी रहा। करीब 3 से 4 इंच बारिश ने ही स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। शहर के कई हिस्सों में सड़के तालाब में तब्दील हो गईं। नरघैया, सिविक सेंटर, बलदेवबाद, शिव नगर, चार नंबर गेट के पास जलप्लावन की स्थिति निर्मित हो गई। नगर निगम द्वारा बारिश से पूर्व नालियों की सफाई न कराने के चलते पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया। पहली बारिश में सड़कों के हाल देखकर लोगों ने नगर निगम के लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराया और मानसून का दौर जारी होने के बाद शहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। देर रात कलेक्टर इलैया राजा ने क्षेत्रों का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
देर रात शहर का जायजा लेने निकले कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
नरघैया में बाढ़ जैसे हालात
शहर के नरघैया में हर बार की तरह इस बार भी थोड़ी सी बारिश में ही बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले। यहां व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों की गाड़ियां पानी में डूबी नजर आई। पानी का बहाव इतना तेज था कि अगर कोई ना संभले तो उसे बहने से रोका ना जा सके। इस दौरान लोग अपनी गाड़ियों को भी पानी में बहने से रोकते नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 6
नरघैया में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
सिविक सेंटर की दुकानों में घुसा पानी
शहर के बीचों बीच स्थित सिविक सेंटर हर बार की तरह इस बार भी पहली ही बारिश में सिविक सेंटर तालाब में तब्दील हो गया। पानी दुकानों तक पहुंच गया।
 

4 of 6
सिविक सेंटर में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
शिव नगर में घरों में घुसा पानी
शिव नगर गढ़ा हालात और भी बदतर देखने को मिले। यहां सड़कों में इतना पानी भर गया कि लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वे किस रास्ते से अपने घर जाएं। सड़कों के साथ ही लोगों के घरों के अंदर तक पानी भर गया, जिससे गृहस्थी का सामान पानी में तैरता नजर आया।
विज्ञापन

5 of 6
शिवनगर में घरों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
गेट नंबर 4 में डूबी गाड़ियां
गेट नंबर 4 में बारिश की वजह से सड़कें लबालब पानी से भर गईं। लोगों की गाड़ियां डूबी नजर आईं। लोगों के पास सिवाय खड़े होकर नजारा देखने के अलावा कोई उपाय नहीं था। क्योंकि ऐसी स्थिति में वे अपनी गाड़ी लेकर कहीं जा ही नहीं सकते थे। वहीं, मदन महल रेलवे अंडर ब्रिज का भी कुछ ऐसा ही हाल था। अंडर ब्रिज में पानी भर जाने की वजह से यहां का आवागमन बाधित हो गया और लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गेट नंबर चार में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
शाम लगभग चार बजे शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला लगभग साढ़े पांच बजे तक जारी रहा। बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गयी थी। बल्देवबाग,गोल बाजार,सिविक सेंटर, अंडर ब्रीज,मालवीय चौक,आधारताल, रामनगर सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया था। जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें