फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: देवी मंदिर में पहुंचा तेंदुए का शावक, कुछ लोग डरे तो कुछ ने कर दी पूजा

Wed, 28 Sep 2022 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

Balaghat: देवी मंदिर में पहुंचा तेंदुए का शावक, कुछ लोग डरे तो कुछ ने कर दी पूजा Balaghat: Leopard cub reached Devi temple, some people were scared and some worshiped
विज्ञापन
1 of 3
बालाघाट के देवी मंदिर में पहुंचा तेंदुए का शावक - फोटो : सोशल मीडिया
बालाघाट जिले के परसवाड़ा के समीप स्थित खरपड़िया ग्राम के देवी मंदिर में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे तेंदुए का शावक घूमते हुए मिला। उसे देखकर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक को पकड़ लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नवरात्रि के चलते मंदिर में खासी भीड़ है। बुधवार को दर्शनार्थियों में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब अचानक तेंदुए का शावक मंदिर में नजर आया। ग्रामवासियों ने जब शावक को देखा तो इसकी सूचना वनविभाग को दी। वनविभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर शावक को पकड़ा। पिंजरे में कैद शावक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पूजन थाल लगाकर पिंजरे में बंद तेंदुए का पूजन भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तेंदुए के शावक के मंदिर पहुंचने पर लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। - फोटो : सोशल मीडिया
शावक की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है। उसे खरपड़िया वनविभाग की चौकी में ले जाया गया है। शावक को पकड़ने के दौरान वन परिक्षेत्र पश्चिम बैहर के अधिकारी कृष्ण कुमार मरावी सहित वनविभाग के अमला मौजूद था। वन परिक्षेत्र अधिकारी मरावी ने बताया कि उक्त शावक जंगल से भटकर गांव के समीप पहुंच गया था। पशु चिकित्सक विजय मानेश्वर ने उसके स्वास्थ्य की जांच की है। वह स्वस्थ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें