फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Monalisa: इंदौर की नहीं, महेश्वर की रहने वाली है हसीन आंखों वाली मोनालिसा, कुंभ से लौटने की बात भी झूठी

Wed, 22 Jan 2025 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर

सार

वायरल गर्ल मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा का पूरा परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। फिलहाल तो सभी लोग महाकुंभ में गए हैं, पर घर पर उसके दादा रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल मोनालिसा का घर महेश्वर है - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ प्रयागराज में खूबसूरत आंखों के जरिए वायरल गर्ल मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है। वह अपने कई वीडियो में खुद को इंदौर का बता रही है, पर उसके पीछे भी अलग वजह है। वहीं मोनालिसा की कुंभ से मप्र लौटने की खबर भी झूठी निकली है, इसकी पुष्टि उसके भाई जय भोसले ने की है। 

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोनालिसा के दादा घर बताते हुए - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि16 साल की वायरल गर्ल मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा का पूरा परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। फिलहाल तो सभी लोग महाकुंभ में गए हैं, पर घर पर उसके दादा रहते हैं। दादा लक्ष्मण भोसले बताते हैं कि वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। घर की ओर इशारा करते बताते हैं कि मोनालिसा का घर ये है और वो मेरी पोती है। मैं उसका दादा हूं। मोनालिसा की बात करते हुए उन्होंने चिंता भी जताई कि बच्ची वहां परेशान है। कोई उसे माला बेचने भी नहीं दे रहा, हर कोई कैमरा लेकर उसके पीछे लगे रहते हैं, उससे वो परेशान है। उसके पिता विजय सिंह भोसले उसे दिलासा दे रहे हैं कि वे उसे मप्र वापस ले चलते हैं। 



मोनालिसा के पड़ोसियों का कहना है कि मोनालिसा सबको इंदौर का रहने वाला बता रही है, पर असल बात ये है कि महेश्वर छोटी जगह है और इंदौर को पूरा देश जानता है. तो नजदीक के शहर का नाम ले रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मोनालिसा के दादा घर बताते हुए - फोटो : अमर उजाला
दादा ने बताया कि मोनालिसा सहित पूरा परिवार माला बेचने का काम करते हैं। नदियों से सीप से मोती निकालकर भी माला बनाते हैं, वहीं असली रुद्राक्ष की माला भी वो बेचते हैं, जो नेपाल से लाए जाते हैं। मोनालिसा समेत पूरा परिवार बड़े-बड़े मेलों में जाकर मालाएं बेचते हैं, महीनों वहीं रहते हैं। 

 

4 of 5
मोनालिसा की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
मप्र लौटने की बात निकली झूठी
अमर उजाला से बात करते हुए मोनालिसा के भाई जय सिंह भोसले ने बताया कि उसकी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है, उसे अस्पताल ले जाना चाहते हैं। वो थोड़ी घबरा रही है। मीडिया वाले घेरकर खड़े रहते हैं। इसलिए कह दिया था कि उसे मप्र वापस भेज रहे हैं, हालांकि वो अभी कुंभ में ही है। जय ने बताया कि कैमरे वाले खासा परेशान कर रहे हैं। पिता ने उसे महेश्वर लौटने की बात भी कही थी, पर घरवालों का कहना है कि अभी वहां कोई है नहीं, पूरा परिवार तो यहां है। अब उसे अकेले नहीं छोडे़ेंगे। कुंभ के बाद ही महेश्वर लौटेंगे। 

ये भी पढ़ें: Viral Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा क्यों मुंह छिपाकर घूम रही, बड़े पिता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा। - फोटो : अमर उजाला।
कौन है मोनालिसा
प्रयागराज के महाकुंभ मेले में आध्यात्मिकता और भक्ति के बीच, एक साधारण माला विक्रेता अपने अप्रत्याशित आकर्षण से लोगों खींच रही है। महेश्वर की इस युवती, जिसे लोग प्यार से 'मोनालिसा' कह रहे हैं। उसका असल नाम मोनालिसा ही है, उसे घर पर मोनी कहकर बुलाया जाता है। मोनालिसा ने अपनी खूबसूरती और खास अंदाज के चलते महाकुंभ 2025 से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मोनालिसा की अचानक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के कारण उनके कई वीडियो बनाए गए। उनकी खूबसूरती चर्चा का विषय बन गई, जिससे उनके आने का उद्देश्य ही खत्म हो गया। लगातार ध्यान और वीडियो रिकॉर्डिंग मोनालिसा के लिए भारी पड़ गई, जिसके कारण उन्होंने महाकुंभ मेला बीच में छोड़कर जाने की खबरें सामने आई थीं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें