फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan Awards: छठी बार नंबर वन का पुरस्कार लेकर शहर लौटे महापौर, जमकर हुआ स्वागत

Sun, 02 Oct 2022 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Swachh Survekshan Awards: छठी बार नंबर वन का पुरस्कार लेकर शहर आए महापौर, जमकर हुआ स्वागत Swachh Survekshan Awards: Mayor came to the city with the number one award for the sixth time, was warmly welcomed
विज्ञापन
1 of 4
स्वच्छता का अवॉर्ड लेकर पहुंचे अफसरों-महापौर जुलूस के रूप में राजवाड़ा तक पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में अपनी स्वच्छता का डंका बजाने वाले इंदौर में अवॉर्ड का भी जोरदार स्वागत किया गया। रविवार शाम महापौर और निगम के अधिकारी पुरस्कार लेकर इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। वहीं उनका स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में स्वच्छता जुलूस निकाला गया। 

बता दें कि लगातार अपनी उपलब्धियों से देशभर में अलग पहचान रखने वाले इंदौर ने स्वच्छता में परचम बरकरार रखा है। इंदौर से मुकाबले में दूर-दूर तक कोई शहर नहीं है।  स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार लेकर रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित निगम और प्रशासन के अफसर, 19 सीएसआइ और सफाई मित्र इंदौर लौटे हैं। स्वागत के बाद जुलूस निकाला गया।
 

यह जुलूस इंदौर एयरपोर्ट से आरंभ हुआ। बड़ा गणपति, जवाहर मार्ग होते हुए राजवाड़ा पहुंचा। इस मार्ग पर जगह-जगह व्यापारी व सामजिक संगठन ने पुरस्कार लेकर लौटने वाले दल का स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 4
हवाई अड्डे पर दिल्ली गई टीम का लौटने पर स्वागत किया गया - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश अय्यर सम्मान में लगाएंगे झाड़ू
इंदौर के ख्यात क्रिकेटर, इंडियन स्वच्छता लीग में ‘इंक्रेडिबल इंदौरी’ टीम के कप्तान वेंकटेश अय्यर सम्मान स्वरूप झाड़ू लगाएंगे। उनके साथ उनकी मां और सिका स्कूल के कर्मचारी भी रहेंगे। निगम के एनजीओ की टीम भी साथ रहेगी। ये सभी स्कीम नंबर 54 में सड़क पर झाडू लगाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 4
देश में नंबर वन बनने का पुरस्कार लेकर इंदौर लौटे महापौर - फोटो : सोशल मीडिया
सफाई मित्रों का होगा सम्मान
शहर का स्वच्छता में तमगा बरकरार रखने वाले सफाई मित्रों, घर-घर से कचरा एकत्र करने वालों का योगदान महत्वपूर्ण है। इसी के तहर उनका शहर की कई कॉलोनियों में उनका सम्मान किया जा रहा है। फलों से स्वागत और मिठाई से मुंह मीठा कराया जा रहा है। इंदौर के स्वच्छता में छक्का लगाने के बाद नगर निगम ने नया गााना लांच किया है। यह रविवार सुबह से शहरभर में निगम की कचरा गाड़ियों में बजने भी लगा है।
विज्ञापन

4 of 4
स्वच्छता का अवॉर्ड लेकर इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि लगातार छठी बार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। हमें अब स्वच्छता में नए आयाम तय करना है। वायु और जल की स्वच्छता पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता के अलावा हम शहर को ग्रीन सिटी बनाने की दिशा में भी काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें