फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: हत्या से पहले राजा पर काला जादू, वो दो लोग कौन, जो बस में सोनम के साथ थे? जानें नए खुलासे

Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Sonam Raghuvanshi Case: राजा हत्याकांड की जांच पुलिस सिर्फ लव ट्रायंगल मानकर नहीं कर रही है। हत्या की जांच हर एंगल से की जा रही है। आरोपी सोनम पर राजा पर काला जादू करने का भी आरोप लगा है। राजा के पिता का कहना है कि वह तंत्र-मंत्र में विश्वास करती थी। वहीं, सोनम को बस में देखने वाली लड़की ने भी बड़ा खुलासा किया है। पढ़िए, ये रिपोर्ट 
विज्ञापन
1 of 10
सोनम के कहने पर राजा ने घर के गेट पर लटकाई थी पोटली। - फोटो : अमर उजाला
Black Magic on Raja: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में परत-दर-परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब सोनम रघुवंशी पर राजा पर काला जादू करने का आरोप लगा है। सोनम के कहने पर राजा ने अपने घर के बाहर एक पोटली लटकाई थी। जिसे लेकर उसने कहा था कि इससे किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। वहीं, दूसरी ओर एक और खुलासा यह भी हुआ है कि गाजीपुर जाने के दौरान सोनम के साथ दो लड़कों को देखा गया था। ऐसे में सवाल उठा रहा है कि वे दो लड़के आखिर कौन थे?

बता दें कि राजा हत्याकांड के आरोपियों में शामिल पत्नी सोनम रघुवंशी और प्रेमी राज समेत पांच आरोपी शिलांग पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस की टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं। आज मंगलवार को पुलिस ने सोहरा में आरोपियों के साथ राजा हत्याकांड का सीन रि-क्रिएट किया। जिसमें आरोपियों ने राजा की हत्या की पूरी कहानी बताई। सभी आरोपी बुधवार तक पुलिस की रिमांड पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
नौ जून को इस हाल में मिली थी सोनम। - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई थी सोनम
दरअसल, राजा का शव मिलने के बाद से लापता सोनम रघुवंशी ने 9 जून को गाजीपुर के एक ढाबे से भाई को फोन किया था और तभी उसने पुलिस को सरेंडर किया था। आठ जून की रात को पुलिस ने इंदौर से दो राज कुशवाह (20), विशाल चौहान, सागर से आकाश राजपूत, ललितपुर से आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया था। यानी कि सोनम रघुवंशी के सामने आने से पहले ही पुलिस चारों आरोपियों को पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 10
राजा के पिता अशोक रघुवंशी को सहारा देता आरोपी राज। - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर लटकाई पोटली, पिता बोले- काला जादू किया
राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि सोनम 'तंत्र मंत्र' (काला जादू) में विश्वास करती है। सोनम के कहने पर राजा ने घर के मुख्य गेट पर एक पोटली जैसी चीज लटका दी थी। इसे लेकर सोनम ने राजा से कहा था कि इसे लटकाने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। मुझे लगता है कि सोनम ने मेरे बेटे पर काले जादू का प्रयोग किया था। राजा की हत्या के बाद हमने उस पोटली को हटा दिया है। दुखी पिता ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या के दोषियों को फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए।

4 of 10
गाजीपुर की उजाला ने बताई कई बातें। - फोटो : अमर उजाला
अब पढ़िए, बस में साथ बैठी युवती ने किया नया खुलासा
बताया जा रहा है जब सोनम बस से गाजीपुर पहुंच रही थी, तब उसकी बगल वाली सीट पर उजाला यादव नाम की युवती बैठी थी। तब वह मोबाइल पर राजा हत्याकांड संबंधी रील देख रही थी तो सोनम उस पर भड़क गई थी और उसे ये सब बंद करने के लिए कहा था। हालांकि तब तक सोनम को उजाला पहचान नहीं पाई थी। अगले दिन जब मीडिया में सोनम की तस्वीरें सामने आईं तो उजाला ने पहचान लिया और राजा के भाई सचिन का नंबर तलाश कर उसे फोन कर ये सारी बातें बताई थीं। 
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर का पता पूछ रही थी सोनम
उजाला यादव ने बताया मेघालय पुलिस उससे जानकारी ले रही है। उसने बताया कि वह 8 जून की वाराणसी रोडवेज प्लेटफॉर्म नंबर-7 से गाजीपुर के सैदपुर तक यात्रा कर रही थी। उसी दौरान सोनम भी उसी के साथ सफर कर रही थी। वह उससे गोरखपुर जाने के बारे में पूछ रही थी। सोनम ने बताया कि 8 जून की रात्रि 10 बजे से 11 बजे सोनम रोडवेज बस से उसके साथ गाजीपुर के सैदपुर के थोड़ा आगे तक साथ आई। फिर उजाला अपने गांव से पहले मेन रोड पर उतर गई थी।
विज्ञापन

6 of 10
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
वो दो लोग कौन थे?
उजाला ने सोनम को टीवी पर देखकर पहचाना था। उजाला यादव ने नंदगंज थाने की पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसने सोनम रघुवंशी को दो लड़कों के साथ देखा है। सचिन रघुवंशी को दो लड़कों के बारे में जानकारी दी थी। उसने वाराणसी के स्टेशन का सीसीटीवी देखने की बात भी कही थी। राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने उजाला यादव को चारों कातिलों का फोटो भेजा, लेकिन उजाला यादव ने इनकार किया कि उस वक्त इन चारों में से कोई नहीं था। चौंकाने वाली बात ये है कि सोनम जब सामने आई, उसके पहले ही चारों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे। तो सवाल ये उठता है कि वो दो लोग कौन थे, जिसका जिक्र उजाला ने किया।
विज्ञापन

7 of 10
सोनम और राजा की शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में छिपाया है सोनम ने मोबाइल फोन
हत्या के बाद सोनम राज की सिम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि जब 7 जून को सोनम इंदौर से रवाना हुई थी। तब वह इंदौर में अपना मोबाइल फोन छिपाकर गई, क्योंकि बस में सोनम के साथ बैठी उजाला यादव नामक युवती ने भी पुलिस को बयान दिया कि सोनम ने दो युवकों से उनका मोबाइल फोन बात करने के लिए मांगा था। इसके अलावा ढाबे वाले युवक से फोन लेकर अपने भाई को फोन लगाया था। सोमवार को राजा की तेरहवीं के दौरान बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि वह चाहते हैं कि सोनम, उसके माता पिता, भाई गोविंद और भाभी का नार्को टेस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। 

8 of 10
राजा के भाई विपिन रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
वीडियो डालने वाले पर उठाए सवाल
बता दें कि राजा और सोनम का एक वीडियो सोमवार को सामने आया। एक यूट्यूबर के वीडियो में दोनों कैद हुए थे। इस पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वालों से भी पूछताछ की जाए कि उन्होंने ये फुटेज पहले क्यों नहीं साझा किए। 

9 of 10
राजा हत्याकांड की जांच हर एंगल से जारी। - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी बोलीं- जांच केवल लव ट्राएंगल तक नहीं
मेघालय की DGP इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा कि राजा हत्याकांड की जांच रहे रहे अधिकारी इसे सिर्फ लव ट्राएंगल ही नहीं मान रहे हैं। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पैदा कर ले। हम सभी संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। DGP नोंग्रांग ने कहा कि सोनम ने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। SIT ने उन राज्यों की पुलिस भी सहायता मांगी है, जहां आरोपी हत्या करने से पहले और बाद में रहे हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
राजा हत्याकांड की टाइमलाइन - फोटो : Amar Ujala
अब तक क्या हुआ?
शादी के बाद हनीमून के नाम पर घर से निकले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का मामला देशभर में सुर्खियों में है। 23 मई को दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई। 2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला, पर सोनम का कोई पता नहीं चला। कई कयासों और अनुमानों के बीच 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली। इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए। पति की हत्या में पत्नी सोनम का हाथ होने की बात पुलिस ने कही। मामले में चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। सभी को मेघालय ले जाया गया और वहां सभी से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या साजिश रचकर की गई थी। सभी आरोपियों के बयान जब तक मेच नहीं होते, तब तक उनसे पूछताछ जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें