सोनम का भाई गोविंद।
- फोटो : अमर उजाला
क्या गोविंद ने गहने और रिटर्न टिकट की बात राजा के परिजनों व पुलिस से छुपाई?
-राजा और सोनम हनीमून पर गए, लेकिन सोनम ने आने के टिकट नहीं कराए थे। क्या यह बात गोविंद को मालूम थी। यदि उसे पता था तो यह बात उसने पुलिस और राजा के परिजनों से क्यों छुपाई। राजा खुद अपनी बहन को छोड़ने एयरपोर्ट पर गया था।
- सोनम शादी में मिले गहने अपने साथ ले गई। राजा को भी उनसे सोने की चेन पहने रखने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर राजा की मां ने सोनम की मां को फोन भी लगाया था। भाई होने के नाते गोविंद को भी गहने साथ ले जाने की बात पता होगी, लेकिन लापता होने पर कभी गोविंद की तरफ से इसका खुलासा नहीं हुआ।
- सोनम के बैंक अकाउंट में पंद्रह लाख रुपये थे। एटीएम कार्ड भी उसके पास था, लेकिन सोनम और राजा के लापता होने के दौरान भी इसका खुलासा नहीं हुआ। गोविंद को भी इतनी राशि का पता होगा। राजा की लाश मिलने के बाद बहन के अपहरण की आशंका भी गोंविद ने जताई,लेकिन बैंक अकाउंट जांचने की मांग उसने पुलिस से नहीं की और न ही अपने स्तर पर अपनी फर्म के किसी सहयोगी से बैंक स्टेटमेंट पता करने के बारे में कहा।
सोनम के भाई गोविंद से सीधी बात
सवाल नंबर एक- सोनम ने रिर्टन टिकट नहीं कराए। लापता होने के बाद क्या आपने रिर्टन टिकट के बारे में पता कोशिश नहीं की।
जवाब- टिकट राजा ने कराए थे या सोनम ने। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मेरी जानकारी में है कि राजा ने कराए थे।
सवाल नंबर दो- सोनम के बैंक अकाउंट में पंद्रह लाख है। लापता होने पर उस राशि को लेकर चिंता आपको क्यो नहीं हुई।
जवाब- सोनम के अकाउंट में बिजनेस का पैसा रहता था। उसके खाते से कुछ भी नहीं निकला।
सवाल नंबर तीन- आप राजा के परिवार से बार-बार मिल रहे है। आपके नार्को टेस्ट की मांग परिवार ने की है।
जवाब- यदि उन्हें मुझ पर शक है तो मैं हर जांच के लिए तैयार हुं। मेरी बहन ने गलत किया है। मैं राजा के परिवार के साथ हुं।
(जैसा सोनम के भाई गोविंद ने बताया)