फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं तुम्हें जीवन देता हूं, तुम मुझे ही काटोगेः लोगों ने पेड़ों पर लगाई तख्ती, बोले अब इन्हें काटने नहीं देंगे

Sun, 02 Jun 2024 07:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमओजी लाइन में एक हजार पेड़ों की नंबरिंग पूरी, चार हजार पेड़ बचे, यहां सैकड़ों पेड़ रातों रात काट दिए गए। शहरवासियों ने एकजुट होकर पेड़ों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया। शहर की कई संस्थाएं एक मंच पर जुटी।
विज्ञापन
1 of 3
पेड़ों पर तख्तियां लगाते युवा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में भीषण गर्मी झेल चुके शहरवासी अब पेड़ों की कटाई रोकने के लिए जी जान लगा रहे हैं। एमओजी लाइन में चल रही पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए शहर की कई संस्थाएं एकजुट हुई। रविवार को सभी ने सुबह सात बजे से पेड़ों की नंबरिंग की और उनका व्यास नापा। पेड़ों की नंबरिंग की यह जानकारी हाईकोर्ट में सौंपी जाएगी ताकि इनकी कटाई रोकी जा सके। 

कैसे कर रहे हैं नंबरिंग
पेड़ों पर शहरवासियों ने तख्ती लगाई है जिस पर लिखा है मैं तुम्हें जीवन देता हूं तुम मुझे ही काटोगे। इसके साथ पेड़ों पर नंबरिंग की गई है। पेड़ों के तने का व्यास नापा गया है। यह पूरी जानकारी सूचिबद्ध करके हाईकोर्ट में दी जाएगी। इसके बाद पेड़ों की कटाई रोकने के लिए केस किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 3
पेड़ों पर नंबरिंग करने के लिए जुटे शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कैसे जुटे लोग
पेड़ों की नंबरिंग करने के लिए शहर के अलग अलग कोने से 70 लोग अपने परिवार के साथ आए। सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की गई की पेड़ों को बचाने के लिए एकजुट हों और लोग एक के बाद एक जुटते चले गए। इसमें कई संस्थाओं से जुड़े लोगों ने शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पेड़ों के तने की नपती की गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सौ साल पुराना पेड़ हजारों पौधों के बराबर
पेड़ों की नंबरिंग करने आए पर्यावरणविद् संदीप खानवलकर ने बताया कि सौ साल पुराना एक पेड़ हजारों पौधों के बराबर होता है। यदि आप एक पुराना पेड़ लगाकर हजारों पौधे भी लगा दें तो वह उसकी भरपाई नहीं कर सकते। इसलिए हमें पहले पेड़ों को बचाने पर ध्यान देना होगा। 

क्यों कट रहे पेड़
एमओजी लाइन का बड़ा क्षेत्र नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लिया है। यह इंदौर का पुराना क्षेत्र है जहां पर होलकर सेना के सैनिकों का घर है। यहां पांच हजार से अधिक प्राचीन पेड़ हैं। स्मार्ट सिटी के तहत यहां पर बिल्डिंगें, माल आदि बनेंगे। यहां की जमीनें नगर निगम ने प्राइवेट कंपनियों को बेच दी हैं। अब इन पेड़ों को काटकर यहां पर विकास कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें