फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजवाड़ा में ऑटो और ई-रिक्शा पर बैन, कारें जाती रहेंगी, कड़ी धूप में पैदल चले मासूम

Mon, 27 May 2024 04:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए राजवाड़ा क्षेत्र में रिक्शा बैन किए। कृष्णपुरा ब्रिज के आगे नहीं जा सकेंगे। कारों, बसों के लिए बेहतर हुआ रास्ता।
विज्ञापन
1 of 3
ई रिक्शा को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
शहर के सबसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र राजवाड़ा पर आज से सात दिन के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसे अभी ट्रायल के रूप में लागू किया है यदि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया तो इसे स्थायी व्यवस्था बना दिया जाएगा। सोमवार को ऑटो और ई-रिक्शा पर बैन के बाद बच्चे और महिलाएं तेज धूप में परेशान होते रहे। दूसरी तरफ कारों और बसों को साफ रास्ता मिला। 
विज्ञापन

2 of 3
धूप में भटकते बच्चे और महिलाएं, राजवाड़ा महल के सामने नो पार्किंग में खड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
धूप में परेशान होते रहे बच्चे
ई रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध लगाने से बच्चे और माताएं तेज धूप में परेशान होतीं रहीं। दोपहर में राजवाड़ा क्षेत्र में खरीदारी करने आए परिवारों को कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा के अंदर तक पैदल जाना पड़ा। वहीं कारें नो पार्किंग जोन में भी खड़ी दिखाई दी। राजवाड़ा महल के मुख्य द्वार के सामने भी कारें खड़ी मिली। यहां पर पहले रिक्शा वालों की लाइन लगी रहती थी, राजवाड़ा में आने वाले खरीदारों को ले जाने के लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ऑटो और ई-रिक्शा वालों को दी ट्रैफिक संभालने की सजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
ऑटो और ई-रिक्शा वालों को दी ट्रैफिक संभालने की सजा
सोमवार को पुलिसकर्मियों ने फ्रूट मार्केट और गुरु नानक चौक से राजवाड़ा की तरफ ई रिक्शा वालों को नहीं आने दिया। इसके बाद भी कुछ ई रिक्शा चालक गलियों के अंदर से राजवाड़ा चौक में प्रवेश कर गए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पकड़ा और काफी देर तक कार्रवाई के रूप में ट्रैफिक संभलवाया। राजवाड़ा क्षेत्र में रिक्शा नहीं आने से सड़कों पर सूनापन नजर आया। भीड़ भी कम दिखी। 

ट्रैफिक जाम की समस्या बताई गई थी
ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी अरविंद तिवारी और एसीपी ट्रैफिक किरण कुमार शर्मा ने रविवार को क्षेत्र का मुआयना किया था। उस समय स्थानीय कारोबारियों ने क्षेत्र में जाम की समस्या बताई। इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्शन कर राजवाड़ा तरफ आने वाले आठ प्रमुख रूटों पर बैरिकेडिंग कर रखी है। यानी MG रोड से राजवाड़ा आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो कृष्णपुरा ब्रिज तक ही आ सकेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें