फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गायों के लिए आयोजित किया अन्नकूट, खिलाया फल, हलवा और सूखे मेवे

Wed, 08 Feb 2023 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

1100 गायों के अन्नकूट का लक्ष्य रखा था मगर पांच गौशाला में 1600 से ज्यादा गायों की संख्या रही। सभी गायों के लिए समान व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
1 of 2
गायों के लिए आयोजित किया अन्नकूट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

इंदौर में गायों के लिए अन्नकूट आयोजित किया गया। इसमें उनकी पसंद की तमाम तरह की चीजों को परोसा गया। यह अन्नकूट शहर की पांच गोशालाओं में 100 से अधिक गायों के लिए आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में गोभक्तों ने भाग लिया।

मां की याद में की गोसेवा
यह आयोजन माहेश्वरी समाज के समाजसेवी व कारोबारी दिनेश सारड़ा द्वारा किया गया। 8 फरवरी 2022 को उनकी मां विजयलक्ष्मी सारड़ा का निधन हो गया था, उनकी याद में एक साल बाद उन्होंने यह आयोजन रखा। दिनेश ने कहा कि गाय सबकी माता होती है और उसकी सेवा से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
दिनेश ने बताया कि उन्होंने 1100 गायों के अन्नकूट का लक्ष्य रखा था मगर पांच गौशाला में 1600 से ज्यादा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

दिनेश ने बताया कि उन्होंने 1100 गायों के अन्नकूट का लक्ष्य रखा था मगर पांच गौशाला की 1600 से ज्यादा गायों को अन्न व फल खिलाए गए। सभी गायों के लिए समान व्यवस्था की गई। अन्नकूट की शुरुआत बुधवार सुबह श्री लक्ष्मी वैंकटेश मंदिर छत्रीबाग से हुई और विद्याधाम, पंचकुईया मोक्ष धाम, श्री राम मंदिर, अहिल्या माता गोशाला में भी गायों के भोज की व्यवस्था की गई। मुख्य आयोजन वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग स्थित गोशाला पर किया गया, इसमें माहेश्वरी समाज के गणमान्य समाजजन एवं गोल्ड कॉइन ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ मंदिर के विद्वान पंडितों की उपस्थिति भी रही।

अन्नकूट में गायों को ये चीजें खिलाई गईं
गायों को सेव फल, जामफल, चीकू सहित कई तरह के फल, गेहूं की रोटी, मक्के की रोटी, बाजरे एवं ज्वार की रोटी, भूसा कई प्रकार की सब्जियां जैसे गिलकी, भिंडी, टमाटर, कद्दू, सूखे मेवे, मखाना, काजू, बादाम, पालक, बथुआ, हरा टमाटर, मैथी, गाजर, धनिया विभिन्न प्रकार के हरे चारे,  दाल, गुड़ की थूली, चावल, चूरमा, हलवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन गायों को खिलाए गए। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें