Indore BJP Congress Clash : इंदौर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार हिंसक झड़प हो गई। पथराव और नारेबाजी में एक मीडियाकर्मी समेत छह लोग घायल हुए, जबकि पुलिस ने वॉटर कैनन और बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 8
हिंसक झड़प के दौरान की तस्वीर में बीच-बचाव करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रदेश का सियासी पारा और गर्म हो गया है। भाजपा ने दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का पलटवार करने के लिए इंदौर में गांधी भवन के घेराव का एलान किया, तो कांग्रेसियों ने प्रतिरोध करने की हर संभव कोशिश की। चलिए तस्वीरों में दिखते हैं झड़प और हिंसा से जुड़ी तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
सड़कों पर टमाटर ही टमाटर बिखरे हुए दिखे।
- फोटो : अमर उजाला
पानी की बोतलें और टमाटर एक-दूसरे पर फेंके गए
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन घेरने की कोशिश की तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी एकत्रित हो गए। दोनों तरफ से पत्थर, पानी की बोतलें और टमाटर एक-दूसरे पर फेंके गए। तस्वीर में देख सकते हैं सड़क पर टमाटर बिखरे पड़े हैं। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसी तरह स्थिति को संभाला।
कांग्रेस कार्यकर्ता झड़प के दौरान टमाटर फेंकते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
एक मीडियाकर्मी, एक पुलिस अधिकारी समेत छह घायल
बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाकर हालातों पर काबू पाया गया। पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मिली जानकारी के अनुसार, इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। इसमें एक मीडियाकर्मी और एक पुलिस अधिकारी को भी चोटें आई हैं। एक महिला नेत्री बिंदू चौहान को पथराव में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर हमलावर है कांग्रेस
एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद देशभर में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों को घेरने की योजना बनाई। वहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर एक बजे से गांधी भवन पर जमा हुए थे। वहीं वे भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध में जुट गए। इस पूरे मामले में भाजपा कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कार्यकर्ताओं को पकड़ते पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कैसे बिगड़े हालात?
पुलिस ने संभावित टकराव को देखते हुए मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे। लेकिन जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने गांधी भवन की ओर बढ़े, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारे लगाने लगे। तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पकड़ा
विज्ञापन
6 of 8
बैरिकेड के पास पहुंचे कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बैरिकेड के पास पहुंचे कार्यकर्ता
एक तरफ पुलिस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक रही थी। तभी कुछ कार्यकर्ता चकमा देकर बैरिकेड पार करने लगे। ऐसे में पुलिस जवानों ने उनको पकड़ा। बैरिकेड की वजह से दोनों कार्यकर्ताओं के बीच अधिक निकटता नहीं थी। पथराव के कारण छह से अधिक लोग घायल हुए है। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
7 of 8
हिंसक झड़प के दौरान मौके की स्थिति को बतलाती तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
वॉटर कैनन का उपयोग किया गया
पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला। दंगा नियंत्रक वाहन वज्र भी तैनात था और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का उपयोग किया गया, लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण यह प्रभावी नहीं हुआ।
कार्यकर्ताओं के बीच टकराव होने से पुलिस ने रोका।
- फोटो : अमर उजाला
झड़प की वजह से स्थानीय कारोबार भी प्रभावित रहा। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ली। व्यापारियों की शिकायत थी कि इस घटनाक्रम से उनके कारोबार पर आज बुरा असर पड़ा।