केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के घर जाकर सबको चौंका दिया। एमपीसीए के चुनाव के समय दोनों धुरविरोधी माने जाते थे। इस मुलाकात के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जाने लगे हैं।
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में निकलने वाली शाही सवारी में शामिल होने से पहले हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा सहित कई नेताओं ने उनकी अगवानी की। सिंधिया यहां से भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित निवास पर पहुंचे। सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी साथ थे।