फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मित्रों से करें हर अच्छे कार्य की शुरुआत, रोटरी के आयोजन में साझा हुए जीवन के अनुभव

Tue, 06 Aug 2024 08:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में रोटरी ने अपने सदस्यों के लिए यह कौन शिल्पकार है कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सभी सदस्यों ने कई एक्टिविटी में भाग लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 2
रोटरी के मंच पर एक्टिविटी में भाग लेती महिला सदस्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
रोटरी मंडल 3040 की प्रथम अन्तरनगरीय सभा यह कौन शिल्पकार है का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक रोटरी सदस्यों ने शिरकत की। मंडल 3040 के सभी भाग से सदस्य पहुंचे। मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक ने बताया कि सभा में रोटरी सदस्यता वृद्धि, संवर्धन व रोटरी सार्वजनिक छवि विषयों पर प्रबुद्धजनों ने विचार विमर्श किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अतिथियों का सम्मान किया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सभा में मुख्य रूप से रोटरी अंतरराष्ट्रीय से पधारे पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकेश अरनेजा ने अपना व्यक्तव्य रखा और बताया कि किस तरह से सामाजिक सरोकार के कार्य करके हम सदस्यता वृद्धि कर सकते हैं। प्रमुख वक्ता के रूप में स्वप्निल कोठारी ने अपने विचारों से सदन को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के चेयरमैन अक्षत गुप्ता ने जानकारी दी कि रोटरी का मुख्य आधार मित्रता है और यह एक अद्भुत संयोग है कि मित्रता दिवस के मौके पर ही यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों के लिए मित्रता से संबंधित विशेष एक्टिविटी व उपहारों का संयोजन टीम ने किया। मंडल के अनेक पूर्व मंडलाध्यक्ष पधारे और उन्होंने मंडल सदस्यता चेयर धीरेन दत्ता के साथ संवर्धन पर गोष्टी की। 

मंडल जन छवि अधिकारी घनश्याम सिंह ने भी शहर के प्रमुख समाचार एजेंसीज के प्रबंधकों के साथ मीडिया संयोजन पर चर्चा की और रिपोर्टिंग के प्रकार पर क्लब्स को जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने किया। क्लब अध्यक्षा सुषमा नंदी और सचिव सचिन गुप्ता ने सभी रोटेरियन्स का स्वागत किया और क्लब के विभिन्न प्रोजेक्ट्स से सदन को अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीव गुप्ता व रो अखिलेश खंडेलवाल ने किया और आभार प्रदर्शन आगामी अध्यक्ष भानु तापड़िया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें