फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एक किमी तक लोगों को रौंदता गया ट्रक, इंदौर हादसे के खौफनाक दृश्यों ने रोंगटे खड़े कर दिए

Mon, 15 Sep 2025 09:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने क़हर बरपा दिया, जिसमें कई लोगों और वाहनों को टक्कर लगी। पुलिस ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि चश्मदीदों का दावा है कि 7 से 8 लोगों की जान गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
इंदौर हादसे के खौफनाक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसा
सोमवार शाम इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया और उसने कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रक जल गया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
ट्रक में लगी आग
टक्कर के बाद ट्रक में एक बाइक फंस गई, जिसे ट्रक घसीटता रहा। इससे बाइक में ब्लास्ट हुआ और पूरे ट्रक में भीषण आग लग गई, न कि भीड़ ने आग लगाई।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रक की चपेट में आने से बचा यह युवक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तीन लोगों की मौत पुष्टि
पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि चश्मदीदों का दावा है कि उन्होंने 7 से 8 लोगों की मौतें देखी हैं।

4 of 5
धू-धू कर जल उठा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर पर गंभीर आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रक के ब्रेक फेल थे और ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें