फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नए पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर लगी शिकायतों की झड़ी, देर रात तक चला एक्शन

Wed, 24 Sep 2025 11:38 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर यातायात पुलिस द्वारा नया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर (7049107620) जारी किया गया है। इस पहल को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और पहले ही दिन अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम जैसी कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
1 of 2
प्रभारी यातायात डीसीपी आनंद कलादगी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस ने एक नई पहल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 जारी किया गया है, जिस पर लोग यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर सहित बड़े शहरों में मरम्मत की गई सड़कों की गुणवत्ता की जांच होगी, दल गठित होगा

पहले ही दिन मिलीं 28 शिकायतें
हेल्पलाइन जारी होने के पहले ही दिन, 23 सितंबर को, इस नंबर पर कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों में गलत दिशा में वाहन चलाने से लेकर अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम जैसी कई समस्याएं शामिल थीं। पुलिस ने इनमें से अधिकांश शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कई जगह जनता की शिकायतों पर वाहन पकड़े - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
किस तरह की आईं शिकायतें?
नागरिकों द्वारा भेजी गई प्रमुख शिकायतों में निम्नलिखित समस्याएं शामिल थीं:
* गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहनों की आवाजाही।
* लेफ्ट टर्न पर बाधा उत्पन्न होना।
* दुकानों के सामने अवैध पार्किंग से यातायात में रुकावट।
* भारी वाहनों का प्रतिबंधित समय में संचालन।
* अवैध कब्जे और ठेलों के कारण लगने वाला जाम।
* नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करना।
* तेज रफ्तार से वाहन चलाना।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
यातायात पुलिस ने प्राप्त शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया गया। जिन दुकानों और ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, उन्हें व्यवस्थित किया गया और दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे- गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले और लेफ्ट टर्न बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

सुबह 9 से रात 2 बजे तक कर सकते हैं शिकायत
प्रभारी यातायात डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि यह हेल्पलाइन सुबह 9 बजे से देर रात 2 बजे तक चालू रहेगी। नागरिक इस पर फोटो और वीडियो के साथ अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमें दिनभर शिकायतें मिल रही हैं और हमारी टीम उन पर लगातार कार्रवाई कर रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें