फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महापौर को बीच सड़क रोका, हादसों में अपने परिजन खोने वाले आज फट पड़े

Sun, 21 Sep 2025 09:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एयरपोर्ट रोड और सांवेर रोड पर हुए हादसों का दर्द आज छलक उठा, शहरवासियों के सब्र का बांध फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करने वहीं पहुंचे जहां हादसे हुए। 
विज्ञापन
1 of 2
एयरपोर्ट रोड पर महापौर को जनता ने रोक लिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
हाल ही में हुए दो बड़े हादसों ने इंदौर की जनता को झकझोर कर रख दिया है। एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली, वहीं, सांवेर रोड पर बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस से हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। रविवार को दोनों हादसों की जगह पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। लोगों ने प्रशासन और नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर में लगातार हो रहे हादसों पर आक्रोश प्रकट किया। 

महापौर ने रुककर लोगों की परेशानी को सुना
एयरपोर्ट रोड पर हुए ट्रक हादसे में अपने परिजन को खोने वालों ने बड़ा गणपति पर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और सड़क के गड्ढों, लगातार हो रहे हादसों और नशाखोरी पर जमकर नारेबाजी की। बड़ा गणपति के मुख्य मार्ग पर बढ़ती भीड़ के बीच में से गुजर रहे महापौर पुष्य मित्र भार्गव को देखकर लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोगों का इशारा देखकर महापौर भी रुक गए। क्रोध में नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच जाकर उन्होंने उनका दर्द बांटा और विश्वास दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

अब न जाए किसी की जान
लोगों ने मांग की कि शहर में अब इस तरह से किसी की जान न जाए, इस तरह की व्यवस्था करिए। सरकार लाखों रुपये भी दे देगी तो क्या उनके परिजन वापस आ जाएंगे। शहर की व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है और उन्हें जल्द ही शहर में बढ़ रहे हादसों को रोकना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सांवेर में बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने लोग पहुंचे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सांवेर रोड पर अरविंदो अस्पताल के बाहर चक्काजाम
सांवेर रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिजनों की बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने एक बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान उनके दोनों बच्चों की भी अस्पताल में जान चली गई, इसके विरोध में रविवार को लोगों ने सांवेर रोड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। गुस्साए परिजनों और समाज के लोगों ने सांवेर रोड स्थित अरविंदो हॉस्पिटल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे रोड को घेरकर धरना दिया और चक्का जाम कर अपनी नाराजगी जताई। 
एक घंटे ठप रहा यातायात
एक घंटे तक वाहनों का आना जाना रुका रहा। इस दौरान उन्होंने विधायक और उनकी बसों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि केस आसान धाराओं में दर्ज किया गया ताकि ड्राइवर को बचाया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें