इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
मटके फोड़कर जताया विरोध
धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में निगम मुख्यालय तक खाली मटके लेकर पहुंचे और गेट के सामने फोड़ कर विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर पुलिस बल भी तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ता महापौर पानी दो, पानी नहीं दे सकते तो इस्तीफा दो के नारे लगाए। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बाला बच्चन, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, अमित चौरसिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद अफसरों को ज्ञापन भी दिया गया।
ये भी पढ़ें-
पानी पर उठे सवालों के बीच मेयर का वॉटर टेस्ट: फिल्टर प्लांट पहुंचीं मालती राय,बोलीं-भोपाल में RO की जरूरत नहीं
यातायात भी हुआ बाधित
प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने राजवाड़ा को चुना। इस कारण मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। एमजी रोड, कृष्णपुरा ब्रिज पर वाहनों की कतार लग गई। लोग ट्रैफिक से बचने के लिए गलियों में वाहन ले जाने लगे, लेकिन उन्हें वहां भी ट्रैफिक जाम मिला।