फिल्म बाहुबली में ऐसा था भल्लालदेव का रथ
- फोटो : सोशल मीडिया
गाड़ी चलाना और उसमें बैठना तक सुरक्षित नहीं
कनुप्रिया ने बताया कि मैं आठ माह की गर्भवती हूं। ऐसे में मैं कई बार महसूस करती हूं कि शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाना या उसमें बैठना भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि कई गाड़ी वाले गलत ढंग से ओवर टेक करते हैं। वहीं कई लोग कट भी मारते हैं। इसमें ऑटो रिक्शा, लोडिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट शामिल है। इतना ही नहीं घर लौटे वक्त शहर की सड़कों पर लोग अपर देकर गाड़ी चलते हैं जिससे बहुत परेशानी होती है। ऐसी हालत में घर बैठना ही एकमात्र उपाय बचता है। लेकिन ये सही उपाय नहीं है। इसलिए मैं ये सोचती हूं कि इंदौरवासियों को ट्रैफिक रूल्स सिखाने या समझाने से बेहतर है मैं खुद को सुरक्षित रखने के उपाय करूं। मैं अपनी गाड़ी में भल्लालदेव के रथ की तरह चक्र लगवाना चाहती हूं। दो बड़ी हैलोजन लाइट भी। ये इसलिए क्योंकि मुंह पर लाइट पड़ने पर मैं उनका इस्तेमाल कर सड़क देख सकूं और चक्रों की वजह से मेरी गाड़ी से लोग खुद ही दूरी बना लें और इंदौर की सड़कों पर होने वाली अव्यवस्थाओं के बावजूद मैं गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित आवागमन कर सकूं। अतः निवेदन है की अनुमति देने की कृपा करें।