फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: आधे फीट की जाली से सांप की तरह रेंगता हुआ मंदिर में घुसा और की चोरी, पुलिस भी तरीका देखकर हुई हैरान

Sun, 27 Mar 2022 01:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने मंदिर में चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। जब चोरी का तरीका पूछा तो उसने बताया कि किस तरह आधे फीट की जाली से मंदिर में घुसा था। सांप की तरह रेंगता हुआ अंदर गया और चांदी का छत्र चुरा लिया।
विज्ञापन
इस तरह जाली के सरियों से अंदर घुसा था चोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जिसने हैरतअंगेज अंदाज में चोरी की। दुबले-पतले होने का फायदा उठाया और बिना दरवाजा खोले केवल आधे फीट की जाली से मंदिर में घुस गया और चांदी का छत्र चुरा लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और चोरी का तरीका पूछा तो चोर ने बताया कि किस तरह वह जाली से निकला था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बाणगंगा क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर में चोरी हुई थी। मंदिर का कामकाज संभालने वाली शारदा शर्मा ने रिपोर्ट लिखवाई थी। इसमें बताया था कि देर रात कोई चोर मंदिर से चांदी का छत्र चुरा ले गया। इसका वजन 1.5 किलोग्राम का है। मंदिर में जो चोरी की वारदात हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। चोर मंदिर में कैसे दाखिल हुआ इस पर सवाल उठे क्योंकि मंदिर का दरवाजा खुला नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसके आधार पर  पुलिस ने विशाल वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से मंदिर का चांदी बरामद किया। 
विज्ञापन

आरोपी से बरामद चांदी का छत्र - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि विशाल वर्मा आदतन अपराधी है। उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के बाद उससे चोरी के तरीके के बारे में पूछा। बदमाश ने पुलिस को बताया कि किस तरह वह आधे फीट की गेप से अंदर घुसा था। कपड़े उतारकर वह जाली से दाखिल हुआ था। सांप की तरह रेंगते हुए मंदिर में घुसा था और छत्र चुराया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी विशाल वर्मा का उसकी प्रेमिका से विवाद हुआ था। इस पर गुस्सा होकर उसने 15 मार्च को सुंदर नगर क्षेत्र से उसकी प्रेमिका की ढाई साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। बच्ची को मानपुर में बालिका की मौसी के घर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें