फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस उतरी सड़कों पर, भाजपा कार्यालय के बाहर बनाई रोटी, सिर पर उठाए गैस सिलेंडर..

Thu, 31 Mar 2022 05:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजबाड़े पर भाजपा के महंगाई पेड़ लगाया तो गैस सिलेंडर सिर पर उठाए। भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेस नेत्रियों ने रोटियां सेंकी। केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। 
विज्ञापन
1 of 4
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाए गैस सिलेंडर - फोटो : सोशल मीडिया
महंगाई बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेसजन पहुंचे और विरोध जताया। राजबाड़ा क्षेत्र में कांग्रेसजनों ने पेड़ को भाजपा की महंगाई का रूप दिया। इसके फल के रूप में गैस सिलेंडर, सोयाबीन तेल के डिब्बे, पेट्रोल पंप के नोजल आदि के पोस्टर लगाए।
विज्ञापन

2 of 4
भाजपा कार्यालय के बाहर महिलाओं ने बनाई रोटी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। मप्र के लगभग सभी जिलों में कांग्रेसजनों ने धरना देकर विरोध जताया। भाजपा कार्यालय के बाहर  कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रदर्शन किया।  कार्यालय के सामने की तरफ रोड किनारे बैठकर महिलाओं ने अपना विरोध जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ढोलक और मंजीरे बजाते हुए महिलाओं ने अपना विरोध जताते हुए महंगाई डायन खाए जात है...गीत भी गाया। इसके साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडर को हार पहनाया और सिगड़ी पर रोटी सेंकते हुए विरोध जताया। 
विज्ञापन

3 of 4
गैस सिलेंडर को पहनाई माला और नीचे रखी शराब की बोतलें - फोटो : सोशल मीडिया
जताया। इसी तरह शहर के गीता भवन, राजमोहल्ला, मरीमाता, बड़ा गणपति, बाणगंगा, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, छावनी सहित अन्य चौराहों पर एक साथ बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर पर सिर पर उठाए तो वाहनों को पैदल धकाकर ले गए। ढोल-मंजीरे भी बजाए। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन - फोटो : सोशल मीडिया

लगाया भाजपा का महंगाई पेड़
राजबाड़ा पर कांग्रेस नेताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने एक पेड़ को भाजपा महंगाई पेड़ बताया। इसके साथ ही उन्होंने उसके फल के रूप में गैस सिलेंडर, सोयाबीन तेल के डिब्बे, पेट्रोल पंप की नोजल के पोस्टर लगाकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने इसके माध्यम से बताने की कोशिश की है कि भाजपा को वोट देने का फल एक हजार रुपये गैस की टंकी, 112 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, 60 रुपये लीटर दूध जनता को मिल रहा है। चुनाव खत्म होते ही जनता से लूट शुरु हो गई है। सिर्फ 9 दिन में 6 रुपये लीटर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ गए है। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, अनूप शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी महंगाई का म बोलने से डर रहे है। जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान रोज पौधे लगा रहे हैं, उनको महंगाई का पौधा लगाना चाहिए जो लगातार बढ़ता और बहुत जल्द बिना पानी, खाद के मोदी और भाजपा सरकार में बड़ा हो जाता। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें