आज शाम को इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। मप्र के तीन स्टार्टअप संचालकों से पीएम बात करेंगे। इस दौरान सफलता की कहानी संग्रह का विमोचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
कार्यक्रम स्थल पर पूरी हो चुकी हैं तैयारियां
- फोटो : सोशल मीडिया
आज लांच होने वाली मप्र की स्टार्टअप नीति के आयोजन में प्रशासन ने स्टार्टअप एक्सपो का भी आयोजन किया है। इसमें प्रवृत्तियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इधर पीएम नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे वर्चुअली शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद तीन स्टार्टअप संचालकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 3
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार 13 मई को शाम साढ़े 5 बजे एमएसएमई के सचिव पी. नरहरि द्वारा एमपी स्टार्टअप नीति की ब्रीफिंग और प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5:45 बजे केन्द्र शासन के डीपीआईआईटी के सचिव अनुराग जैन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5:55 बजे एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्टार्टअप की सफलता की कहानियों के संग्रह का विमोचन करेंगे। शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 6:30 बजे वर्चुअली कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 6:31 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा। इसके बाद स्टार्टअप पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 के अंतर्गत स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता का वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्टार्टअप पोर्टल का वर्चुअली शुभारंभ किया जाएगा। शाम 6:45 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के चुनिंदा स्टार्टअप्स के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इनसे बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले तनु तेजस सारस्वत से बात करेंगे। शॉप किराना स्टार्टअप देश के 6 राज्यों के 30 शहरों में 1 लाख खुदरा दुकानों और 5 करोड़ उपभोक्ताओं के बीच अपनी सेवाएं दे रहा है। स्टार्टअप का टर्न ओवर 800 करोड़ प्रतिवर्ष का है। शॉप किराना को अब तक 400 करोड़ की फंडिंग मिल चुकी है। इसके बाद उमंग श्रीधर डिज़ाइन की संचालक उमंग श्रीधर से बात करेंगे। यह स्टार्टअप एक बीटूबी फैब्रिक सप्लायर प्लेटफॉर्म है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में उन महिलाओं, कारीगरों को सशक्त बनाना है, जो पारंपरिक, अंबर चरखा बनाना और हथकरघा पर बुनाई करना जानती हैं। स्टार्टअप ने अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये फंडिंग प्राप्त की है। ग्रामोफोन के संस्थापक तौसिफ खान से भी मोदी बात करेंगे। खान ने निशांत वत्स, हर्षित गुप्ता, आशीष सिंह के साथ मिलकर काम शुरू किया था। इस समय कंपनी की वैल्यू 137 करोड़ की हो गई है। कंपनी की शुरुआत मात्र छह लाख रुपये से हुई थी। कंपनी किसानों को जानकारी देती है कि फसल में अगर बीमारी लग जाए तो किस कीटनाशक या खाद की कितनी मात्रा कब उपयोग की जानी चाहिए।