फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के रंग में रंगे सीएम शिवराज, पत्नी साधना के साथ पहुंचे 56 दुकान, पावभाजी खाई, मालवा उत्सव में बजाया नगाड़ा

Mon, 30 May 2022 04:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को पूरी तरह इंदौर के रंग में रंगे नजर आए। पत्नी साधना सिंह के साथ वे 56 दुकान पहुंचे और पावभाजी सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ लिया। मालवा उत्सव में पहुंचे और नगाडा बजाकर कलाकारों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन
1 of 5
इस अंदाज में नजर आए सीेएम शिवराज और साधना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अलग अंदाज में नजर आए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को एयरपोर्ट पर विदाई देने के बाद वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। पहले भाजपा कार्यालय पर बैठक में शामिल हुए तो पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ 56 दुकान पहुंचे और व्यंजनों का लुत्फ लिया। मालवा उत्सव में भाग लिया औऱ नगाड़ा बजाकर कलाकारों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे 56 दुकान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को पत्नी साधना सिंह के साथ आए थे। उज्जैन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए और सपत्नीक महाकाल के दर्शन किए। वहां से शाम को इंदौर पहुंचे और राष्ट्रपति को विदाई दी। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे औऱ भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनावी मंत्र दिया और संगठन का पाठ पढ़ाया। बैठक के बाद वे पत्नी साधना सिंह के साथ  56 दुकान पहुंचे और व्यंजनों का लुत्फ लिया। मुख्यमंत्री रात को जब सपत्नीक 56 दुकान पहुंचे तो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यहां एक दुकान पर पावभाजी खाई।



इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, सावन सोनकर आदि थे। वे करीब यहां आधे घंटे रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
जनता का अभिवादन करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया और फिर लालबाग के लिए रवाना हुए तो लोग उनकी फोटो व वीडियो लेने के काफी संख्या में जमा हो गए। इस पर उन्होंने कार में खड़े-खड़े फिर अभिवादन किया और रवाना हो गए। इसके बाद वे लाल बाग में आयोजित मालवा उत्सव में भी पहुंचे और नगाड़ा बाजार कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

4 of 5
56 दुकान पर पत्नी साधना के साथ सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 56 दुकान पर पत्नी साधना सिंह के साथ व्यंजनों का लुत्फ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालवा उत्सव में सीएम ने बजाया नगाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आह्वान किया कि इंदौर दीन हीनों और असहायों की मदद के लिए भी एक नई राह प्रशस्त करे। इस क्षेत्र में इंदौर एक मॉडल बने।  दरअसल सीएम इंदौर के प्रसिद्ध लालबाग पैलेस परिसर में सांसद शंकर लालवानी की पहल और संयोजन में आयोजित होने वाले मालवा उत्सव में अपना संबोधन दे रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ थे। उन्होंने यहां कलाकारों का हौसला बढ़ाया और स्वयं भी नगाड़ा बजाकर आनंद और उल्लास को द्विगुणित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें