छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शहर के पुलिस ग्राउंड मैदान में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली। रिमझिम बारिश का दौर भी चलता रहा। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी किया।
विज्ञापन
2 of 3
कृषि मंत्री कमल पटेल ने परेड की सलामी ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम के दौरान अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटेल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों की प्रशंसा करने से उनका कार्य करने का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।
रिमझिम बारिश में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस लाइन में समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसमें कई शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। हल्की बारिश के दौरान भी लोगों का उत्साह बरकरार रहा। पटेल ने परेड की सलामी भी ली।