पति और पत्नी में बीते कुछ समय से विवाद चल रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि मैं न्यायालय से आ रहा था। तरुण पुष्कर तक पहुंचा था कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इधर आकर देखा तो एक सनकी टाइप का व्यक्ति था, उसने एक युवती पर एक एक कर कई गोलियां चलाईं। युवती सड़क पर बेसुध पड़ी थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के आने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े तब आरोपी को पकड़ा जा सका।
पुलिसवाले पर तानी पिस्टल
पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस को डराने की भी कोशिश की, लेकिन कम बल का प्रयोग कर उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। बताया जाता है कि पुलिस जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तब उसने पुलिस को डराने के लिए उन पर भी पिस्टल तान दी थी।
ये भी पढ़ें-
गैंगस्टर की मौत से सोशल मीडिया पर बवाल, एक्टर ने मांगी माफी, अब तक 12 ID ब्लॉक