फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामलला के कैमरामैन की कहानी और वो तस्वीरें, जिनके आधार पर केदार जैन को CBI ने बनाया था मुख्य गवाह

Thu, 11 Jan 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार


Ram Mandir: रामलला के कैमरामैन की कहानी और वो तस्वीरें, जिनके आधार पर केदार जैन को CBI ने बनाया था मुख्य गवाह
 
विज्ञापन
1 of 14
राम मंदिर की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
रामलला के कैमरामैन की कहानी और कुछ तस्वीरें, जिनके आधार पर कैमरामैन केदार जैन को सीबीआई ने मुख्य गवाह बनाया था।
विज्ञापन

2 of 14
राम मंदिर परिसर - फोटो : अमर उजाला
किसी भी अदालत में जब किसी के नाम की आवाज लगाई जाती है तो मन में बड़ा ही संशय होता है।



लेकिन जब अयोध्या कांड के लिए मुख्य गवाह के रूप में केदार जैन को कोर्ट में बुलाया जाता था तो उनका चेहरा खिलखिला जाता था और मुस्कुराहट थमने का नाम नहीं लेती थी। 
विज्ञापन

3 of 14
बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान की फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, केदार जैन को बुलाया ही इस तरह जाता था। उन्हें जो आवाज लगाई जाती थी, वह थी रामलला के फोटोग्राफर हाजिर हो।

4 of 14
बाबरी विध्वंस के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यही नाम आगे चलकर उनके लिए एक बड़ी पहचान के रूप में सामने आया। आइए जानते हैं रामलाल के इस फोटोग्राफर की आंखों देखी कहानी।
विज्ञापन

5 of 14
मुरली मनोहर जोशी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
केदार जैन बताते हैं, वे छह दिसंबर 1992 को कारसेवकों के साथ ग्वालियर से स्वतंत्र फोटोग्राफर के रूप में कवरेज के लिए गए थे। जहां चारों तरफ जनसमूह के अलावा और कुछ नजर ही नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

6 of 14
बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जैसे-तैसे केदार जैन मौके पर पहुंचे तो भगवान राम का फोटो खींचा, जो की ताले में बंद थे।
विज्ञापन

7 of 14
मौके पर मौजूद सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बड़े-बड़े नेता कारसेवकों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां कारसेवकों ने चबूतरे का निर्माण कर भगवान रामलला को विराजमान किया, चबूतरे पर छोटा सा टेंट भी बना दिया।

8 of 14
रामलला मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
यह सभी फोटोग्राफ्स केदार जैन अपने कमरे में कैद किए। वह पल अविस्मरणीय है और उसे भुलाया नहीं जा सकता।

9 of 14
कारसेवा के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
रामलला के फोटोग्राफर के रूप में जो पहचान केदार जैन को मिली है, उस पहचान को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए नमुमकिन है।

10 of 14
बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
केदार जैन ने बताया कि जब वे लौटकर आए तो उसके कुछ दिनों बाद सीबीआई की तरफ से एक समन आया, समन को देखकर मन में कुछ शंका हुई। इसके बाद केदार जैन को बुलाया गया और उनसे पूरी पूछताछ की गई। 

11 of 14
कैदार जैन से खींची थी ये तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह फोटोग्राफ्स और नेगेटिव भले ही आपके हैं, लेकिन इन्हें अब एक शासकीय संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है। 

12 of 14
बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने कहा, फोटोग्राफ्स को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। उसके बाद केदार को कोर्ट में भी बुलाया गया। 

13 of 14
बाबरी ढांचा विध्वंस - फोटो : अमर उजाला
केदार जैन के कोर्ट में जाने पर आवाज लगाई जाती थी, रामलाल के फोटोग्राफर हाजिर हो, यह वह आवाज होती थी, जिसका केदार के कानों को इंतजार होता था।
विज्ञापन

14 of 14
बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जब अंदर जाते थे तो कटघरे में भी कई बार जज साहब भी चुटकी लेकर कहते थे आ गए रामलाल के फोटोग्राफर तो मन और तन दोनों ही प्रफुल्लित हो जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें