फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की मिसाल: राजगढ़ में परिजनों ने वृद्ध का शव लेने से किया इंकार, पुलिस ने अंतिम संस्कार कर निभाया फर्ज 

Mon, 14 Feb 2022 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले में पुलिस ने एक वृद्ध का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की। जिला अस्पताल के बाहर भीख मांगकर गुजारा करने वाले वृद्ध का शव लेने से परिजनों ने इंकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने बेटे का फर्ज निभाया।
विज्ञापन
1 of 4
वृद्ध के अंतिम संस्कार की तैयारियां करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ जिले में पुलिसकर्मियों ने एक बेटा बन कर वृद्ध का अंतिम संस्कार किया और आम लोगों के सामने मानवता की मिसाल पेश की। रविवार को जिला अस्पताल में एक 83 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी।


 
विज्ञापन

2 of 4
शमशान घाट में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वृद्ध के परिजनों को मौत की सूचना दी जिसपर वृद्ध के परिजनों ने शव लेने आने से इंकार कर दिया। राजगढ़ कोतवाली के थाना प्रभारी उमेश यादव व अन्य पुलिसकर्मियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए वृद्ध का हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के इस काम ने आम लोगों का दिल छू लिया। 


 
विज्ञापन

3 of 4
वृद्ध का अंतिम संस्कार कर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मृतक नारूजी सोंध्या खेड़ी कुशलपुरा का रहने वाला था जो कि कुछ समय पहले अपना गांव छोड़कर राजगढ़ में आ गया था। वह जिला अस्पताल के आसपास भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। रविवार को उसका शव जिला अस्पताल के परिसर में पुलिस को मिला।
 
विज्ञापन

4 of 4
वृद्ध का आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

वृद्ध के पास से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते पर पुलिस ने वृद्ध के परिजनों को सूचना दी, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मानवता दिखाई और वृद्ध के अंतिम संस्कार की तैयारियां की। पुलिसकर्मी खुद वृद्ध के शव को कंधा देते हुए शमशान घाट लेकर गए और अंतिम संस्कार किया। पुलिस के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें