Fake Gold Coin Scam: मध्य प्रदेश के धार जिले में करोड़ों की कीमत के सोने-चांदी के पुराने सिक्कों का लालच देकर एक शिक्षक से 10 लाख की ठगी मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए शिक्षक ने मजदूर बने ठग गिरोह के जाल में फंसकर अपने परिवार के सदस्यों के सोने के आभूषण गिरवी रखकर रुपये जुटाए, फिर करीब पांच किलो वजन के करोड़ों मूल्य के सोने के सिक्के 10 लाख रुपये में खरीद लिए। लेकिन, हकीकत पता चलने पर शिक्षक होश उड़ गए, उसने जो सिक्के खरीदे वे सब नकली हैं।