हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, घटना 14 जून को धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के टकारी गांव की है। जहां रहने वाली ईडी बाई पति करणसिंह चौगड़ तीन-चार साल से अपने मायके में रह रही थी। उसके दीवान सिंह पिता रामसिंह चौगड़ से अवैध संबंध थे। 14 जून को ईडी बाई का बेटा इकेश (18) पिता करण सिंह चौगड़, निवासी भोरकुंडिया थाना राणापुर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मां से मिलने टकारी गांव आया था। इस दौरान उसे पता चला कि मां ईडी बाई खेत पर है। वह वहां पहुंचा तो मां और दीवान सिंह दोनों खेत पर थे। मां को उसके प्रेमी के साथ देखकर वह नाराज हुआ, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर के विवाद के बाद ईडी बाई ने अपने प्रेमी दीवान से देशी कट्टा मंगवाया और देखते ही देखते बेटे पर गोली चला दी। गोली के छर्रे इकेश की कनपटी, गले और सीने में लगे, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।