मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में गुरुवार रात क्रूज डूबने से हुई 11 मौतों पर अब सियासत होने लगी है। कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हादसे को सरकारी हत्या करार दिया है।
बता दें कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटन विभाग का क्रूज खराब मौसम के चलते बांध में पलट गया। अब तक 11 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं। जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। चार लोगों की तलाश अब भी जारी है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई अफसरों की सेवा समाप्त कर दी है तो कुछ को निलंबित भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। पर मामले में सियासत होने लगी है। राज्य सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस दबाव बना रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा है।
ये भी पढ़ें-
बरगी डैम में मृतकों की संख्या हुई नौ, पीएम ने व्यक्त किया शोक; मुआवजे की घोषणा की