फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Sansad: छिंदवाड़ा में नाथ को हराकर बंटी पहुंचे महाकाल के दरबार, तिरुपति में पत्नी ने करवाया मुंडन

Fri, 12 Jul 2024 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा/उज्जैन

सार

सांसद बनने के बाद विवेक बंटी साहू ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए, तो पत्नी ने पति के सांसद बनने की मन्नत पूरी होने पर तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और मुंडन कराया। 
विज्ञापन
1 of 2
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर भरी सीट छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को हराकर सांसद बनने वाले विवेक बंटी साहू शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान का विशेष पूजन-अर्चन अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया और नंदी हॉल में पहुंचकर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। वहीं उनकी पत्नी ने मन्नत पूरी होने पर तिरुपति बालाजी में मुंडन कराया।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि विवेक बंटी साहू बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, जो कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन और दर्शन करने आते ही रहते हैं। आज भी विवेक बंटी साहू महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से पंडित अर्पित गुरु के माध्यम से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया और उसके बाद यहीं से भगवान का पूजन अर्चन और आरती भी की। पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन दर्शन करने के बाद सांसद साहू नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए, जहां उन्होंने कुछ मंत्रों का जाप करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की पत्नी मुंडन के बाद अपने बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी ने मांगी थी पति के जीतने की मन्नत
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से इस बार भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी विवेक साहू सांसद बने हैं, जिसके बाद उसकी पत्नी को मुंडन कराना पड़ा है। दरअसल शालिनी ने विवेक बंटी साहू की जीत की मन्नत पूरी होने पर मुंडन करवाकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की है। मुंडन कराने के बाद बेटे कृष्णा के साथ शालिनी साहू नजर आईं हैं। विवेक बंटी साहू की जीत के लिए उनकी पत्नी शालिनी साहू ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति नकुलनाथ को चुनाव हराकर छिंदवाड़ा के सांसद बन जाएंगे तो वह बालाजीपुरम में जाकर अपना मुंडन कराएंगी। 

प्रतिज्ञा के मुताबिक सांसद बंटी विवेक साहू की पत्नी बालाजीपुरम पहुंचीं और उन्होंने अपना मुंडन कराया है। बंटी विवेक साहू के चुनाव जीतने के लिए पत्नी शालिनी साहू ने लोकसभा चुनाव के दौरान पूरी छिंदवाड़ा लोकसभा में घूम-घूम कर महिलाओं के साथ भाजपा का प्रचार किया था। इसके साथ ही लगातार वे भगवान से मन्नतें भी कर रही थीं। इतना ही नहीं बंटी विवेक साहू की सास यानी शालिनी साहू की मां ने भी अपने दामाद के लिए मन्नत मांग रखी थी कि अगर उनके दामाद चुनाव जीत जाएंगे तो वह हनुमान मंदिर तक दंडवत यात्रा करेंगी। चुनाव परिणाम आने के बाद तुरंत उनकी सास जमीन पर लुढ़कते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें