मध्य प्रदेश में लोकल बॉडी चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पंचायत चुनावों में कई परिवार के सदस्य आमने-सामने तो कई अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़े थे। कहीं पति-पत्नी भी चुनावों में भाग्य आजमाने उतरे थे, इसमें से कुछ जीते हैं तो कुछ जगह दोनों हारे भी हैं। आज हम छिंदवाड़ा की कुछ ऐसी ही सीटों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
भारती वैष्णव और उनके पति ऋषि वैष्णव दो अलग-अलग वार्ड से इस बार मैदान में थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
नगर परिषद चांद में दोनों जीते
नगर परिषद चांद में दूसरे चरण में चुनाव हुआ। यहां की पूर्व अध्यक्ष भारती वैष्णव और उनके पति ऋषि वैष्णव दो अलग-अलग वार्ड से इस बार मैदान में थे। दोनों ने ही अपने मुकाबले जीते हैं। यहां बता दें कि कांग्रेस ने पूरे जिले में सिर्फ चांद में एक ही परिवार से दो पार्षद टिकट दिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
चौरई में पति जगदीश जैन और पत्नी अनीता ने निर्दलीय पर्चा भरा था।
- फोटो : सोशल मीडिया
नगर पालिका में पति-पत्नी को मिली हार
नगर पालिका चौरई में पति-पत्नी निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। जगदीश जैन वार्ड एक से मैदान में थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता जैन वार्ड 3 से चुनाव लड़ रही थीं। जनता ने दोनों को ही नकार दिया।
4 of 5
कीर्ति गावंडे जिपं का चुनाव हार गईं जबकि उनके पति विजय गावंडे मोहखेड़ से जपं का चुनाव जीत गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहखेड़ में पति की जीत, पत्नी हारीं
मोहखेड़ क्षेत्र से पूर्व जपं अध्यक्ष रह चुकीं कीर्ति गावंडे जिपं का चुनाव हार गईं जबकि उनके पति विजय गावंडे मोहखेड़ से जपं का चुनाव जीत गए। दोनों को ही कांग्रेस ने भरोसा कर अपना उम्मीदवार बनाया था। विजय गावंडे ने भाजपा को पटखनी दे दी।
पति वीरपाल चुनाव हार गए, पत्नी लक्ष्मी जीत गईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
चौरई में पत्नी ने मारी बाजी, पति नहीं जीत पाए
जपं चौरई के अध्यक्ष रह चुके वीरपाल युवनाती सांख क्षेत्र से जपं का चुनाव हार गए, जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी युवनाती सिरस क्षेत्र से जपं का चुनाव जीत गईं। दोनों को ही अलग-अलग जगह से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था।