फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कमलनाथ पर जमकर किए हमले, कहा-जिनके नाम में ही कमल उनसे क्या उम्मीद करें

Fri, 03 Nov 2023 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छतरपुर की चंदला विधानसभा में थे। उन्होंने जनसभा में कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने जातिगत जनगणना की तरफदारी की। 
विज्ञापन
1 of 3
अखिलेश यादव ने छतरपुर जिले में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के चुनावों में कांग्रेस-भाजपा के अलावा अन्य दल भी ताकत झोंकने में लगे हैं। एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान पहुंचे थे, तो आज यानी शुक्रवार को छतरपुर जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हुंकार भरी। अखिलेश ने छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेंद्र अहिरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा।



अखिलेश ने कहा कि चुनाव शुरू होने के बाद ये हमारी पहली जनसभा है और जनसभा में देख रहा हूं मैदान में बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। ये उत्तर प्रदेश के बॉर्डर की बिल्कुल बगल की विधानसभा है। दो बार समाजवादियों को इस जगह पर आशीर्वाद मिला है, इस बार भी यहां की जनता हमारे प्रत्याशी को जिताकर भेजेगी। बदलाव के लिए और एक नए रास्ते के लिए मैं आपसे अपील करने आया हूं। 
 
विज्ञापन

2 of 3
सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह के प्रचार में अखिलेश यादव आए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा-कांग्रेस में कोई फर्क नहीं
अखिलेश ने कहा कि अगर गहराई से देखोगे आप तो कांग्रेस और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है, उनके सिद्धांतों में कोई फर्क नहीं। बड़े संघर्ष और समाजवादियों की लड़ाई के बाद जाकर मंडल कमीशन लागू हुआ था। मुझे याद है उस समय मुख्यमंत्री जो बने थे कांग्रेस के, उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी अगर समर्थन कर दे तो दूसरे दलों से भी समर्थन मिल जाएगा। सबसे पहले सपा ने अपने इकलौते विधायक का समर्थन दिया और फिर दूसरे दल का समर्थन मिला और उसके बाद गवर्नर ने बुलाकर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया।

कमलनाथ पर साधा निशाना
अखिलेश ने कहा कि मैं सुबह 6 बजे जब यहां आ रहा था तो एक अंग्रेजी अखबार पढ़ रहा था। उस अखबार के फ्रंट पेज की पहली खबर थी, जो यहां के एक कांग्रेस नेता के नाम से मिलती-जुलती थी। जिनके नाम में कमल हो, उनसे क्या उम्मीद कर सकते हो। वो बीजेपी की भाषा ही बोलेंगे, दूसरी भाषा नहीं बोलेंगे। अखिलेश ने कहा कि वैसे तो अखबारों में आपने बहुत कुछ पढ़ लिया होगा। एक समय तो ऐसा था, लग रहा था हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हम लोगों में बातचीत हुई और पता नहीं क्या, किस कारण वो बात खत्म हो गई। गठबंधन में चुनाव लड़ने का मौका मिला था। मैं तो कहूंगा कि ये अच्छा किया कांग्रेस पार्टी ने अभी धोखा दे दिया, अगर बाद में धोखा दिया होता तो हम कहीं के नहीं बचते। उस धोखे की वजह से हमें पुष्पेंद्र अहिरवार को चुनाव लड़वाना पड़ रहा है। ये तालियां बता रही है कि इस बार न बीजेपी, न कांग्रेस सिर्फ साइकल चुनाव लड़ने वाला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जातियों की गिनती कराएंगे वो लोग हमें जातिवादी कह रहे हैं, समाजवादी लोग कभी जातिवादी नहीं हो सकते। सम - फोटो : सोशल मीडिया
जातियों की गिनती कराएंगे
वो लोग हमें जातिवादी कह रहे हैं, समाजवादी लोग कभी जातिवादी नहीं हो सकते। समाजवादी लोग तो हर वर्ग के लोगों को साथ जोड़कर चलने का काम करते हैं। अगर कोई पलटी मार रहा है अपने सिद्धांतों से तो वो दूसरे दल हैं। हमारी पार्टी का मानना है कि जब कभी भी हम सरकार में आएंगे या हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो सबसे पहले जातियों की गिनती कराएंगे। आपको आबादी के हिसाब से सम्मान मिले उसके लिए समाजवादियों की मदद करना और सपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाना। ये हमारे और आपके हक और सम्मान के खिलाफ है। ये हमारे आपके पक्ष में नहीं खड़े हो सकते। इन लोगों ने हमेशा हम लोगों को धोखा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें