हिंदू एकता पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग पत्नी को लेकर नंगे पैर चल रहा सनातनी
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम तेजगढ़ निवासी डेरन प्रसाद बंसल ने बताया कि वह अपनी दिव्यांग पत्नी कुसुमबाई के साथ नंगे पैर इस यात्रा में चल रहा है। पत्नी को दो साल पहले लकवा लग गया था, बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से अब काफी सुधार है। जहां बोलने की भी स्थिति नहीं थी, वहां बोलने के साथ-साथ खाना-पीना भी करते बन जाता है। डेरन ने बताया कि महाराज ने उन्हें रोकने का प्रयास किया कि स्ट्रैचर साइकिल से अपनी पत्नी को लेकर न जाएं, यात्रा से लौट जाएं। लेकिन उसके हौसले के आगे महाराज हार गए। महाराज ने यह भी कहा कि बस में बैठकर यात्रा में शामिल हो। लेकिन उसने जिद की कि वह अपनी पत्नी को साइकिल में बैठाकर धक्का देते हुए ले जाएगा। महाराज के दर्शन और उनके संकल्प के लिए वह यात्रा में चल रहा है।