धीरेन्द्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बाबा बागेश्वर ने ये मांगा
शुक्रवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराजश्री का जन्मोत्सव है इसको ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समूचे क्षेत्र में जगह-जगह खुले मैदान में पण्डाल लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। महाराजश्री के दर्शन करने और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करने देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं। महाराजश्री ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे उपहार देने के बजाय धाम में बन रहे कैंसर अस्पताल के लिए एक-एक ईंट का सहयोग करें। महाराजश्री ने कहा कि सभी भक्त अस्पताल में अपनी गिलहरी की भूमिका निभाएंगे तो लोगों के कल्याण के बदले उनका भी कल्याण होगा।
ये भी पढ़ें-
बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, पंडाल का हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल