फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham Padyatra: हिंदू राष्ट्र समर्थन में किन्नर समाज, बोला- बच्चा, बूढ़ा और जवान सनातन के लिए कुर्बान

Fri, 22 Nov 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को किन्नर समाज भी सपोर्ट कर रहा है। हिंदू राष्ट्र के समर्थन में आकर किन्नर बोले कि बच्चा, बूढ़ा और जवान सभी सनातन के लिए कुर्बान हैं।
विज्ञापन
1 of 6
किन्नर - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा शुरू हो गई। पदयात्रा का आज दूसरा दिन है। जहां यह यात्रा छतरपुर शहर में प्रवेश करेगी और देर रात पेप्टेक टाउन में पहुंचकर विश्राम करेगी। वहां भी रात्रि के दौरान सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
किन्नर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि छतरपुर का किन्नर समाज बाबा के हिंदू राष्ट्र और यात्रा के समर्थन में है और बाबा की छतरपुर शहर में पहुंचने वाली यात्रा के स्वागत और तैयारियों में जुटा हुआ है। यहां किन्नर समाज की गुरु/बॉस नीतू किन्नर और उनके साथियों ने बताया कि वह हिंदू राष्ट्र के समर्थन में हैं और उनके साथ हैं। वह हिंदू राष्ट्र का समर्थन करते हैं और बाकायदा उन्होंने बाबा की यात्रा उसमें शामिल होने वाले लोगों के स्वागत सत्कार के लिए स्टाल लगाया है।
विज्ञापन

3 of 6
किन्नर - फोटो : अमर उजाला
वह यहां 5-5 कुंटल सेव फल, बीहिं (पेरू) और संतरे/मौसमी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि हम अपनी श्रद्धा भाव से अपने खर्चे पर किन्नर समाज के लोगों के द्वारा यह सब कर रहे हैं। हमसे इस यात्रा के दौरान ओरछा तक जो भी बन पड़ेगा करते रहेंगे। किन्नरों ने महाराज की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छे उद्देश्य को लेकर यात्रा शुरू की गई है। 

4 of 6
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पहले भी महाराज के कार्यों में सहयोग और समर्थन किया है। इसके पहले भी जब उन्होंने कन्याओं का विवाह किया था तो वे वहां धाम पर पहुंचे और सहयोग किया था। साथ ही कहा कि हम सभी किन्नर साथी समाज सिद्धपीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को सनातन हिंदू एकता यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गायब महिला - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर महाराज की यात्रा के दौरान ममता प्रजापति अपने पति रामप्रकाश प्रजापति गोला बाजार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की निवासी है, जो कि यात्रा के दौरान साथ से गुम हो गई है। यदि किसी को मिलती है तो इस नंबर पर 7899380909 सूचित करने को कहा गया है। बता दें कि रामप्रकाश प्रजापति होटल राधिका कुंज पैलेस छतरपुर में रुके हुए हैं। वह काफी परेशान हैं, बताया कि उनकी वाइफ थोड़ा हल्की-हल्की मेंटली डिस्टर्ब भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धीरेंद्र शास्त्री को लगी चोट - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन की यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर के पैर में चोट लग गई है। पैरों में ड्रेसिंग की गई है। कदारी से आज सुबह यात्रा प्रारंभ हुई थी। आज 17 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा बाबा बागेश्वर करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें