फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: घर बनाते समय 5 फीट लंबा सरिया हुआ मजदूर के पेट के आर-पार, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला 

Fri, 18 Feb 2022 06:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मकान बनाते समय हादसा हो गया। पांच फीट लंबा सरिया मजदूर के पेट से आर-पार हो गया। बड़ी मुश्किल में लोडिंग वाहन में डालकर उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया निकाला। मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 3
छतरपुर में छज्जा गिरने से घायल हुआ मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मकान बनाते समय छज्जा गिरने से एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान युवक गिरा तो करीब पांच फीट लंबा लोहे का सरिया उसके पेट में आर-पार हो गया। परिजन उसे लोडिंग वाहन में डालकर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया तो निकाल लिया, पर हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
जिस सरिये से मजदूर घायल हुआ, वह पांच फीट लंबा है। - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला किशनगढ़ का है। बाबूलाल अहिरवार, उम्र-35 वर्ष, मकान बना रहा था। तभी छज्जा टूट गया और बाबूलाल नीचे गिर गया। वहां रखा एक सरिया उसके पेट के आर-पार निकल गया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से छतरपुर के जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर मनोज चौधरी और अभय सिंह ने तत्काल ऑपरेशन किया और पेट से सरिया बाहर निकाला। युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है और इस समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सर्जरी के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में नहीं ले जा सके
सरिया बड़ा था, इस वजह से बाबूलाल को अस्पताल ले जाने में एंबुलेंस का इस्तेमाल न हो सका। तब खुले और बड़े वाहन के तौर पर पिकअप (लोडिंग वाहन) में अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों के मुताबिक बाबूलाल होश में है। उसकी सेहत की निगरानी की जा रही है। फिलहाल उसे खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें