मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सोमवार को छतरपुर जिले के ग्राम चन्द्रनगर धमना पहुंचे, जहां उन्होंने आजीविका मिशन के हितग्राहियों द्वारा निर्मित टेराकोटा कला से निर्मित खिलौने, बर्तनों व सामग्रियों को देखा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सोमवार को छतरपुर जिले के ग्राम चन्द्रनगर धमना पहुंचे, जहां उन्होंने आजीविका मिशन के हितग्राहियों द्वारा निर्मित टेराकोटा कला से निर्मित खिलौने, बर्तनों व सामग्रियों को देखा और उनकी बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
मिट्टी का दीया बनने की प्रक्रिया देखते राज्यपाल मंगूभाई
- फोटो : अमर उजाला
हाथों से निर्मित मिट्टी की उत्कृष्ट कलाकृतियों को देखकर राज्यपाल पटेल बेहद प्रसन्न हुए। आजीविका समूह ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को बतख, गुड्डे-गुड़िया, मिट्टी के तवे, खजुराहो मंदिर, लालटेन, घोड़े, हाथी और मेष राशि को प्रतिबिम्बित करते खिलौने भेंट स्वरूप प्रदान किए।
मिट्टी के बर्तनों का अवलोकन करते राज्यपाल पटेल
- फोटो : अमर उजाला
आजीविका समूह की सदस्य पुष्पा देवी, फूला, हल्की, हरबाई तथा श्यामाबाई ने हाथों से बनी सामग्री राज्यपाल पटेल को दिखाई। इस दौरान राज्यपाल ने चाक पर मिट्टी के दीपक बनने की प्रक्रिया देखी और उसकी सराहना की। उन्होंने खिलौनों को पकाने वाली भट्टी का अवलोकन करते हुए उसकी प्रक्रिया को समझा।