फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: गो हेरिटेज रन फॉर वुमेन, पर्यटन मंत्री ने कहा- बुंदेलखंड वीरांगनाओं की भूमि

Sun, 20 Feb 2022 02:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

खजुराहो में रविवार सुबह संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने झंडी दिखाकर गो हेरिटेज रन फॉर वुमेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में 300 से अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
1 of 3
हेरिटेज रन फॉर वुमेन में 300 से अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
खजुराहो में रविवार सुबह संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने झंडी दिखाकर गो हेरिटेज रन फॉर वुमेन को रवाना किया। इस दौड़ में 300 से अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने झंडी दिखाकर हेरिटेज रन फॉर वुमेन को रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के खजुराहो में चलाए जा रहे सेफसिटी कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल की जा रही है। गो हेरिटेज रन फॉर वुमेन के लिए सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लड़कियां पहुंचने लगी थीं। महिलाओं ने ठाना है पर्यटन को बढ़ाना है के उदघोष के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। रन फॉर हेरिटेज में म.प्र. पर्यटन विभाग और आधार संस्था एवं उनके कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
खजुराहो में पर्यटन को विकसित और आकर्षित करने के लिए प्रदेश स्तर पर अनूठे प्रयास हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि बुंदेलखंड की मातृ शक्तियों का अभिनंदन करती हूं और यह भी अपेक्षा करती हूं कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में समाज और मातृ शक्ति का सतत, समर्पित, समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा। बुंदेलखंड और खजुराहो के इतिहास में मातृ शक्ति के प्रयास से हेरिटेज फॉर रन के आयोजन से नए ढंग से पर्यटक विकास की गाथा लिखने की शुरुआत हुई है। बुंदेलखंड वीरों की भूमि है यहां की बेटियां वीरों और वीरता से कैसे दूर रह सकती हैं। खजुराहो में पर्यटन को विकसित और आकर्षित करने के लिए प्रदेश स्तर पर अनूठे प्रयास हो रहे हैं। खजुराहो फेस्टिवल का आयोजन भी अपने आप में अनूठा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें