आईपीएस हितिका वसाल
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर, इंदौर जैसे जिलों में रही पदस्थ
मध्यप्रदेश में हितिका वसाल ने ग्वालियर और इंदौर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी कार्यशैली का प्रभाव छोड़ा। इंदौर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में तेजी से कार्रवाई कर अपनी पहचान मजबूत की। वह अभी 15वीं वाहिनी SAF इंदौर में सेनानी के पद पर कार्यरत थीं। अपराध नियंत्रण, टीम मैनेजमेंट और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता उनकी कार्यशैली की खास विशेषताएं मानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें-
MP News: प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, यहां देखें पूरी लिस्ट
जनता में विश्वास बढ़ाने की होगी चुनौती
इसके अलावा, पुलिस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार भी हासिल किया। अब गुना जिले की कमान संभालते हुए उनके सामने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। हाल के घटनाक्रमों के बाद जिले में पुलिसिंग को लेकर जो अपेक्षाएं बढ़ी हैं, उन्हें पूरा करना उनके लिए अहम जिम्मेदारी होगी।