सांस्कृतिक यात्राओं में नृत्य करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बैरागढ़ से शुरू हुई यात्रा लालघाटी, शाहजहांनाबाद होते हुए हमीदिया अस्पताल चौराहे तक पहुंची। इस यात्रा में उज्जैन की सुश्री स्वाति उखले और साथी कलाकारों ने मालवा का प्रसिद्ध ‘मटकी नृत्य’ प्रस्तुत किया, जबकि बैतूल के अर्जुन बाघमारे दल ने ठाठ्या नृत्य से सभी का मन मोह लिया। सीपेट जेके रोड से शुरू हुई यात्रा पिपलानी, भेल कॉलेज, डीआरएम ऑफिस चौराहा तक निकली। इसमें सीधी के लालबहादुर घासी और उनके दल ने घसियाबाजा नृत्य प्रस्तुत किया। इसी दल के संतोष यादव ने अहिराई नृत्य की प्रस्तुति दी। कोलार डीमार्ट से शुरू हुई यात्रा शाहपुरा और बिट्टन मार्केट होते हुए 10 नंबर मार्केट तक पहुंची। यहां खंडवा की सुश्री अनुजा जोशी ने गणगौर नृत्य और डिंडोरी के तुलेश्वर भार्वे दल ने गुदुमबाजा नृत्य से लोगों का मनोरंजन किया।
ये भी पढ़ें-
MP News: 52 लाख विद्यार्थियों के खातों में 303 करोड़ ट्रांसफर,CM बोले-बच्चों की शिक्षा के लिए धन की कमी नहीं