उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया।
क्या है आदेश में
सहायक आबकारी आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जन भावनाओं और लोकशांति को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत सामान्य अनुज्ञप्ति शर्त क्रमांक 5 में प्रदत्त शक्ति के अधीन यह आदेशित किया जाता है कि आप कंपोजिट मदिरा दुकान बरखेड़ा पठानी क्रमांक 2 को वर्तमान स्थल से हटाकर निर्धारित सीमा क्षेत्र में अन्यत्र कहीं नई जगह का चयन कर स्थानांतरित करें। आदेश में ये भी कहा गया है कि वर्तमान में जहां दुकान है वहां के रहवासियों और जन प्रतिनिधितों द्वारा दुकान को हटाने के संबंध में शिकायतें मिल रही हैं, साथ ही धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं।
क्यों मारा था पत्थर उमा ने
शराब दुकान पर उमा का पत्थर यूं तो शराबबंदी अभियान का एक हिस्सा माना गया था। पर दुकान पर पत्थर मारने के बाद उमा भारती ने शिवराज सिंह को पत्र लिखकर बात स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ महिलाओं ने रोते हुए बताया कि शराबी लोग शराब दुकान के पीछे खड़े होकर महिला-बच्चों की तरफ खड़े होकर लघुशंका करते हैं। महिलाओं और बच्चियों को लज्जित करते हैं। मैं एक महिला हूं। रोती हुई महिलाओं के सम्मान की रक्षा में मैंने पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों में मारा है क्योंकि वह नियम विरुद्ध जगहों पर थीं। वह पत्थर जो मैंने मारा है, वह प्रदेश की स्त्रियों और बच्चियों के सम्मान के लिए हुआ है।